मौजूदा उच्च स्तर पर फंडों और छोटे निवेशकों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 40.19 अंक कमजोर होकर 17,389.79 अंक पर खुला। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 547 अंक से अधिक चढ़ा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11.90 अंक की गिरावट के साथ 5,267 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हाल ही में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से शेयर बाजार में आई तेजी के बाद सटोरियों ने उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की जिससे बाजार नरमी के साथ खुला।
अगर बात शुक्रवार को बंद हुए सेंसेक्स की हो तो आपको बता दें कि कर परिवर्जन रोधी सामान्य नियम गार पर स्थिति स्पष्ट होने और वैश्विक बाजारों में तेजी की धारणा से उत्साहित निवेशकों की जबरदस्त लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439 अंक की छलांग लगाकर बंद हुआ था । गौर करने वाली बात ये है कि इस साल किसी एक दिन सेंसेक्स में यह सबसे बड़ा उछाल है।
गुरुवार को देर रात्रि वित्त मंत्रालय द्वारा गार के दिशानिर्देश का मसौदा जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ खुला था । जिससे वैश्विक निवेश बैंक मार्गन स्टैनले द्वारा भारतीय बाजार पर अनुमान सुधारने से धारणा में और सुधार आया और विदेशी निवेश में तेजी आई। इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439.22 अंक चढ़कर 17,429.98 अंक पर टिका रहा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति