कल देर रात्रि वित्त मंत्रालय द्वारा गार के दिशानिर्देश का मसौदा जारी किए जाने के बाद आज सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ खुला। वैश्विक निवेश बैंक मार्गन स्टैनले द्वारा भारतीय बाजार पर अनुमान सुधारने से धारणा में और सुधार आया और विदेशी निवेश में तेजी आई। इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 439.22 अंक चढ़कर 17,429.98 अंक पर टिका।
इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर 19 अप्रैल को देखा था। आज से पहले, इस साल किसी एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त 6 जून को दर्ज की गई थी जब सेंसेक्स 434 अंक चढ़ा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.75 अंक सुधरकर 5,278.90 अंक पर बंद हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का प्रभार अपने हाथ में लेने के साथ ही पिछले चार दिन में सेंसेक्स करीब 550 अंक मजबूत हो चुका है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर आज बढ़त लेकर बंद हुए।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति