मुंबई। कोषों तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली से आज शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 122 अंक की बढ़त के साथ 17,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान से पहले सटोरियों की शॉर्टकवरिंग से भी बाजार को बल मिला। सेंसेक्स कल 24.42 अंक चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में यह 122.69 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,029.27 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

बिजली बैंकिंग और धातु वर्ग के शेयरों में मजबूती का रुख था। इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 38.25 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,159.05 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

अगर बात कल की हो तो आपको बताते चलें कि शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी गिरावट कल थम गई थी। जहां रिफाइनरी शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 24 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स बाजार बंद होने के समय 24.42 अंक सुधर कर 16,906.58 अंक पर था ।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.15 अंक मजबूत होकर 5,120.80 अंक पर टिका रहा । ज्ञात हो कि ब्रोकरों द्वारा कल ये कहा गया था कि जल्द ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख से रिफाइनरी कंपनियों पर सब्सिडी पर ईंधन की बिक्री करने का बोझ घटने की संभावना नजर आ रही है।