सोमवार सुबह से तेजी के साथ कारोबार कर रहा भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर निराशा के साथ बंद हुआ। आर्थिक सुधारों के लिए आरबीआई द्वारा उम्मीद से कम ऐलान के चलते सेंसेक्स 90 अंक गिरकर 16822 पर और निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 5115 पर बंद हुआ। वहीं एशियाई मार्केट में भी गिरावट का रुख देखने को मिला।

उधर, सेंसेक्स 66.26 अंकों की तेजी के साथ 17,038.77 पर और निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 5,158.50 पर खुला था

Advertisement

दिलचस्प है कि शेयर बाजार की नजर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के ऐलान पर टिकी हुई थी। आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। रुपये की गिरावट को रोकने और मंदी की स्थिति को टालने के लिए ये ऐलान किये गए हैं। इन ऐलानों का शेयर बाजार से लेकर रुपये तक सभी पर नकारात्मक असर देखने को मिला है। गौरतलब है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों तथा खुदरानिवेशकों की लिवाली से आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144 अंक चढ़कर 17,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।

Advertisement

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को कहा था कि सरकार बाजार की स्थिति को सुधारने के लिए जल्द उपायों की घोषणा करेगी, जिससे बाजार की धारणा को बल मिला। पिछले सत्र में 60.05 अंक चढ़ने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.06 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,116.67 अंक पर पहुंच गया।