मुंबई। वैश्विक रुझान में कमजोरी के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों द्वारा ताजा बिकवाली के कारण बंबई स्टाक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स आज 129 अंक लुढ़का। सेंसेक्स में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 326 अंक की बढ़ोतरी हुई थी जबकि आज कारोबार शुरू होने के पांच मिनट के भीतर 129.23 अंक या 0.76 फीसद गिरकर 16,903.33 पर पहुंच गया

नैशनल स्टाक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी भी 34.35 अंक या 0.67 फीसद गिरकर 5,130.65 पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी बाजार में नुकसान के बाद एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों की बिकवाली ने मुख्य तौर पर कारोबारी रुख पर असर डाला। उन्होंने बताया कि पहले से कमजोर रुपए के लुढ़ककर 56.87 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से भी विदेशी निवेशकों के रुख पर असर हुआ।

Advertisement

गौरतलब है कि कल का दिन शेयर बाजार के लिए अच्चा था जहां कच्चे तेल में नरमी के रुख और निवेश बैंक जेपी मार्गन द्वारा भारतीय शेयर बाजार की तारीफ से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 7 सप्ताह में पहली दफा 136 अंक चढ़कर 17,000 के मनोवैग्यानिक स्तर से उपर आज बंद हुआ।

Advertisement

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बाजार खुलने के साथ 81 अंक टूट गया, लेकिन दूसरे पहर इसमें तेजी आई और यह 135.93 अंक मजबूत होकर 17,032.56 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने इससे पहले यह स्तर 3 मई को देखा था।