तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बाजार खुलने के साथ 81 अंक टूट गया, लेकिन दूसरे पहर इसमें तेजी आई और यह 135.93 अंक मजबूत होकर 17,032.56 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने इससे पहले यह स्तर 3 मई को देखा था।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.45 अंक सुधरकर 5,165 अंक पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी भी टूटकर 5,093.45 अंक पर आ गया था। डीलरों ने कहा कि सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए और रीयल्टी, बैंकिंग व पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार कारोबार के अंतिम एक घंटे में तेज बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा।
सेंसेक्स में तेजी की अगुवाई आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई के शेयरों ने। इनके शेयर भाव में दो से तीन प्रतिशत की बढ़त देखी गई। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल ब्रेंट का भाव घटकर 18 महीने के निचले स्तर 91 डालर प्रति बैरल पर आने से बाजार की धारणा सुधरी।वहीं, जेपी मार्गन द्वारा भारतीय शेयर बाजार की स्थिति मजबूत बताए जाने से भी बाजार की धारणा में सुधार हुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति