मुंबई। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 43 अंक की गिरावट के साथ खुला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 43.04 अंक की गिरावट के साथ 16,853.59 अंक पर खुला।

पिछले दो सत्रों में इसमें 190 अंक से अधिक की तेजी दर्ज की गयी थी। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 14.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,106.45 अंक पर खुला।कारोबारियों के अनुसार शियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा।

Advertisement

आपको बताते चलें कि कल मजबूत वैश्विक रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 37 अंक की हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में इस उम्मीद में तेजी रही कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व अपनी अर्थव्यवस्था को नरमी से उबारने के लिए रिण और सस्ता करने के कदम उठा सकता है। पिछले सत्र में 154 अंक मजबूत रहने वाला सेंसेक्स आज 36.83 अंक चढ़कर 16,896.63 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement

इस दौरान, धातु, मशीनरी और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.70 अंक मजबूत होकर 5,120.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 5,141.70 अंक को छूआ था।