मुंबई। एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में 95 अंक गिर गया। पिछले चार सत्रों से इसमें तेजी दर्ज की जा रही थी।
बंबई शेयर बाजार के तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक में पिछले चार सत्रों के दौरान 684 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 95.38 अंक अथवा 0.57 फीसद की गिरावट के साथ 16,553.67 अंक पर आ गया।
Advertisement
उपभोक्ता सामान एवं तेल एवं गैस के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट आई। इसी प्रकार पचास शेयरों वाला निफ्टी-50 भी 31.90 अंक अथवा 0.63 फीसद गिरकर 5,017.75 अंक पर आ गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों द्वारा मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली करने के कारण बाजार में गिरावट आई।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?