मुंबई। बॉम्बे शेयर बाजार का सेक्स आज शुरुआती कारोबार में 165 अंक उपर चल रहा था। बुनियादी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के सरकार के निर्णय और रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति मध्यतिमाही समीक्षा में ब्याज दरों को कम करने के उपायों की उम्मीद से निवेशकों में नया उत्साह जगा है।

तीस शेयरों वाल सेंसेक्स कल 434 अंक लाभ में बंद हुआ था जो इस साल एक दिन में हुआ सबसे बड़ा सुधार है। आज सुबह यह बाजार खुलने के बाद 165. 24 अंक यानी करीब एक प्रतिशत सुधर कर 16,619.54 तक पहुंच गया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी सुबह 45 अंक के सुधार के साथ 5,042 अंक के आसपास चल रहा था।

Advertisement

आपको बताते चलें की कल यूरो क्षेत्र में वित्तीय संकट से जूझ रहे देशों को यूरोपीय केंद्रीय बैंक ईसीबीसे सहायता मिलने की उम्मीद और घरेलू मार्चे पर आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की सक्रियता से स्थानीय शेयर बाजार में आज नया उत्साह दिखा। बाजार में अचानक लौटी लिवाली से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 434 अंक की छलांग लगा दी।

Advertisement

जहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 133.80 अंक उछलकर 4,997.10 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 5,000 के स्तर को छू गया था।