इस कैलेंडर वर्ष में यह एक दिन में हासिल सबसे उंची बढ़त है। विदेशी बाजारों से भी तेजी के समाचार मिले। संकटग्रस्त यूरोक्षेत्र को यूरोपीयन सेंट्रल बैंक से प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहा। शेयर बाजार में आज आई तेजी से एक ही झटके में निवेशकों की बाजार हैसियत कुल मिला कर 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई और बाजार पूंजीकरण सुधर कर 58.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
रिजर्व बैंक मौद्रिक एवं रिण नीति की आगामी मध्य तिमाही समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती करेगा, इस उम्मीद में आज बैंकों, आधारभूत क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों, आटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। कारोबार की शुरुआत में आज बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 80 अंक की बढ़त के साथ 16,100.36 अंक पर खुला और बाद में एशियाई बाजारों और यूरोपीय बाजारों से तेजी के समाचार आने पर बाजार में तेजी और मजबूत हो गई।
सरकार ने नीतिगत मोर्चे पर लाचारी की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुये निर्यात को बढ़ावा देने और राजकोषीय घाटे पर अंकुश रखने के लिये खर्चों में कटौती की दिशा में ठोस पहल की है। देश और विदेश में हर तरफ अनुकुल घटनाक्रमों के होने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक भी छलांग लगाता हुआ आज 433.66 अंक उछलकर 16,454.30 अंक पर बंद हुआ।
एक दिन पहले की तुलना में यह 2.71 प्रतिशत की बढ़त है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 133.80 अंक उछलकर 4,997.10 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 5,000 के स्तर को छू गया था।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?