नई दिल्ली, अगस्त 26। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल की तरफ से बताया गया कि गूगल ने भारत के भीतर पर्सनल लोन देने वाली लगभग दो हजार ऐप्स को जनवरी महीने से लेकर जुलाई के बीच में गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। इन ऐप्स को गूगल की पॉलिसी के उलंघन के चलते हटाया गया है ये गूगल की तरफ से कहा गया हैं।
गूगल एशिया-पैसेफिक के सीनियर डायरेक्टर और ट्रस्ट एंड सेफ्टी के हेड, सैकत मित्रा कि तरफ से बताया गया कि काफी लोन ऐप्स को प्ले स्टोर से डिलीट किया जा चुका है। में कहूं तो लगभग 50 प्रतिशत ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया जा चुका है। ये सारी एप्लीकेशन गूगल की पॉलिसी का उलंघन कर रहें थे।
सैकत मित्रा कि तरफ से बताया गया कि प्ले स्टोर में मौजूद फर्जी ऐप्स को हटाने के लिए मीडिया, सरकार यूजर रेफरल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसको रोकने के लिए कंपनी भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी और मशीन लर्निग क्षमताओं को भी तैनात किया गया है।
गूगल की तरफ से बताया गया कि ऐप को घटाए जाने का मामला 'शिकारी लोन ऐप' से जुड़ा नहीं है। हालांकि लोन की जाल में लोगो को फंसाने वाले इन शिकारी ऐप के चलते देश की सरकार और आरबीआई को पिछले एक वर्ष में बहुत सारे सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है।
योग्यता शर्तों में कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों को जोड़ेगी
गूगल की तरफ से बताया गया कि वह एक्टिव तरीके से यह ट्रैक नहीं करती कि ब्लॉक किए गए लोन ऐप या एप को बनाने वाले डिवेलपर्स चीन से हैं या नहीं। इस वर्ष के शुरू में गूगल ने इस बात की घोषणा की थी कि भारत के पर्सनल लोन ऐप के लिए योग्यता शर्तों में कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों को जोड़ेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान