शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन जारी है. बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कंपनियां डिविडेंड का भी ऐलान कर रही. साथ ही नतीजों के असर शेयरों पर भी देखने को मिल रहा. बाजार में गिरावट के बावजूद स्टॉक्स एक्शन देखने को मिल रहा है. इसमें एक तरफ तो स्टॉक मूवमेंट से ट्रेडिंग का मौका बनता है तो दूसरी ओर डिविडेंड की रकम से कमाई हो जाती है. आज 9 मई को सरकारी क्षेत्र की 2 कंपनियों ने नतीजे जारी किए. दमदार नतीजों के साथ PSUs ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. साथ ही एक प्राइवेट सेक्टर की कंपनी ने भी डिविडेंड दिया है. इन कंपनियों में HPCL, SBI और Stovec Industries शामिल हैं.

Advertisement

SBI Q4 Dividend

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने गुरुवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. बैंक ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि FY24 के लिए डिविडेंड को मंजूरी मिली है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 1370% डिविडेंड देने की मंजूरी मिली है. बोर्ड ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 13.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड पर सहमति जताई है. SBI के बोर्ड ने डिविडेंड के लिए 22 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. पेमेंट डेट की तारीख भी तय कर दी है. इसके लिए 23 से 25 मई, 2024 को पेमेंट डेट फिक्स किया है. यानी इसी तारीख को निवेशकों के खाते में डिविडेंड की रकम आ जाएगी.

Advertisement

HPCL Q4 Dividend

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL ने मार्च तिमाही के नतीजे 9 मई को जारी किए. बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए डबल तोहफा दिया. पहला डिविडेंड का और फिर दूसरा बोनस शेयर का. सरकारी कंपनी ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 16.50 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त को तय किया गया है. साथ ही हर 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने को ऐलान किया है. बोनस शेयर 8 अगस्त से पहले शेयरहोल्डर्स को मिल जाएगी.

Advertisement

Stovec Industries

प्राइवेट सेक्टर की कंपनी Stovec Industries ने भी नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड मीटिंग में FY24 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 1150% के डिविडेंड को मंजूरी मिली है. निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 115 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. बोर्ड ने डिविडेंड के लिए 27 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.

Advertisement

क्या होता है डिविडेंड?

डिविडेंड यानी लाभांश (Dividend) किसी भी कंपनी की आय के कुछ हिस्से का उसके शेयरहोल्डर्स के एक वर्ग के बीच डिस्ट्रिब्युशन है, जिसे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तय करते हैं. डिविडेंड पेमेंट करने वाली कंपनियों के साधारण शेयरहोल्डर्स आम तौर पर तब तक योग्य होते हैं जब तक कि डिविडेंड एक्स-डेट से पहले उनके पास स्टॉक होता है. डिविडेंड का पेमेंट नकदी या अतिरिक्त स्टॉक के रूप में किया जा सकता है.

Advertisement

शेयर बाजार में तेज बिकवाली

शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेज गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 1062 अंक नीचे 72,404 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 345 अंक नीचे 21,957 पर बंद हुआ है. निवेशक बाजार में सतर्क स्टांस पर हैं. एग्जिट पोल से पहले FIIs भी तेजी से शेयर बेंच रहे. इसका असर बाजार पर दिख रहा है.