नई दिल्ली, मई 24। टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई किफायती प्लान लॉन्च किए हैं। अब कंपनी दो ऐसे प्लान लेकर आई है, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है। मगर ध्यान रहे कि यह दोनों प्लान सिर्फ जियो फोन ग्राहकों के लिए है। ये दोनों ही प्रीपेड प्लान हैं। कीमत की बात करें तो एक प्लान 39 रु और दूसरा 69 रु वाला है। आगे जानिए इन प्लान्स की डिटेल।
जियो के 39 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 100 एमबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। यानी इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 एमबी डेटा मिलता है। कुल मिला कर आपको इस प्लान में 1400 एमबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आप 100 एमबी दैनिक डेटा खत्म कर लेंगे तो आपको भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
यह जियो का एक और सस्ता प्लान है, जिसमें उपभोक्ताओं को सिर्फ 69 रुपये में कॉलिंग और डेटा बेनेफिट मिलता है। मूल रूप से यह प्लान हर दिन 0.5 हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। यानी आपको 14 दिन के अंदर 7 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। मगर असल बेनेफिट यह है कि हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
39 रु वाले प्लान की तरह 69 रु वाले प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। 14 दिन तक आप जी भर के बातें कर सकते हैं। इन दो नए लॉन्च किए गए प्लान्स के अलावा जियो ग्राहकों को प्रति माह 300 मिनट की आउटगोइंग कॉल मुफ्त में दे रही है। यह सुविधा उन ग्राहकों को दी जा रही है जो महामारी के बीच लगे लॉकडाउन के कारण अपना फोन रिचार्ज नहीं कर पाए हैं। यूजर्स इस फ्री ऑफर्स की मदद से हर दिन 10 मिनट फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
जियो फोन के ग्राहकों के लिए 75 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी मौजूद है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। जियो के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। अगर एसएमएस की बात करें तो प्लान में यूजर्स को डेली 50 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को टोटल 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो फोन के ग्राहकों के लिए 185 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी है। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन की है। जियो के इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। अगर एसएमएस की बात करें तो प्लान में यूजर्स को डेली 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2 जीबी यानी टोटल 56 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति