नयी दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम या ईएसआईसी के पेरोल डेटा के मुताबिक अक्टूबर महीने में 12.44 लाख नये रोजगार के मौके बने। इससे एक महीने पहले यानी सितंबर में 12.23 लाख रोजगार के अवसर बने थे। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय या एनएसओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में ईएसआईसी के पास कुल 1.49 करोड़ नये सब्सक्राइबर्स का एनरोलमेंट हुआ। वहीं सितंबर 2017 से अक्टूबर 2019 तक 3.22 करोड़ नये सब्सक्राइबर्स ने ईएसआईसी की स्कीम से जुड़े। एनएसओ की रिपोर्ट विभिन्न सामाजिक सुरक्षा उन विभिन्न योजनाओं के नए ग्राहकों के पेरोल डेटा पर आधारित है, जिनका संचालन ईएसआईसी, सेवानिवृत्त संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ और पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। ये इन तीन संस्थानों के पेरोल डेटा या नए ग्राहकों का डेटा अप्रैल 2018 से जारी कर रही है, जिसमें सितंबर 2017 तक के आँकड़े शामिल है।
कब कितने लोग बने सब्सक्राइबर
रिपोर्ट से पता चला है कि सितंबर 2017 से मार्च 2018 की अवधि के दौरान ईएसआईसी के साथ ग्रॉस नए नामांकन 83.35 लाख थे। इस साल अक्टूबर में ईपीएफओ के साथ 7.39 लाख नये एनरोलमेंट हुए, जबकि सितंबर में यह संख्या 9.48 लाख रही थी। वहीं 2018-19 में कुल 61.12 लाख नए ग्राहक ईपीएफओ द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल हुए। इसी प्रकार सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान नये ग्राहक 15.52 लाख रहे थे।
इतने करोड़ लोग जुड़े ईपीएफओ से
सितंबर 2017 से अक्टूबर 2019 के दौरान करीब 2.93 करोड़ नये सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ योजना से जुड़े। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि ग्राहकों की संख्या विभिन्न स्रोतों से है, इसलिए यह अनुमानित आँकड़े हैं। एनएसओ ने कहा कि यह रिपोर्ट औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के स्तर पर अलग-अलग नजरिये पेश करती है और समग्र स्तर पर रोजगार को नहीं मापती।
यह भी पढ़ें - नयी निवेश स्कीम : 1 लाख रुपये पर मिलेगा 39,625 रुपये का ब्याज
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित