नई दिल्ली, 09 जुलाई। यदि मन में इच्छा हो तो किसी भी काम को किया जा सकता हैं। किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता हैं। बस जरूरत होती है, मन में इच्छा करने की। अगर पूरे मन से प्रयास किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। केरल की महिला इसे साबित कर दिया है। जब उन्होंने घर परिवार की सारी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए उसने बचत भी की और 10 वर्षो में 11 देशों की यात्रा भी कर ली।
मौला जॉय विदेश घूमने के लिए अलग से पैसें बचाती हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा काम करना होता है। इसके लिए वो सप्ताह के अंतिम दिन और छुट्टियों के दिनों में भी दुकान खोलती हैं। और जब पैसे कम पड़ते हैं और सोना भी गिरवी रख देतीं हैं। जिसे बाद में अपनी दुकान की कमाई से वापस छुड़ा लेती हैं।
मौली के पति का निधन 18 वर्ष पहले हो गया था। उसके बाद से दुकान चला रही है। मौली के मन में पहली बार यात्रा करने का एहसास तब हुआ, जब उसके पड़ोसी केरल से बाहर घूमने जा रहे थे। मौली भी पलानी, ऊटी, मैसूर सहित अन्य स्थानों पर घूमने गई। जब मौली को यात्रा का आनन्द मिल गया था। वह और आगे घूमना चाहती थी। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और 2012 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हुई। इसमें उन्होंने 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने 2017 में मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा की।
केरल के इरुम्पनम की निवासी मौली जॉय चित्रपुझा में एक साधारण किराने की दुकान चलाती हैं। वे 61 वर्ष की हो चुकी है। उन्होंने विदेश घूमने में अब तक करीब 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। जिसमें ज्यादा पैसा दुकान से होने वाली कमाई का है। उनकी दुकान को इलाके में लुलु मॉल के नाम से जाना जाता है। ये दुकान उनके पति ने 26 साल पहले शुरू की थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान