10 Rupees Coin Real Or Fake: आपने कई सारे 10 रुपये के सिक्के देखें होंगे। कई लोग अभी भी 10 रुपये के सिक्के को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वह असली है या नहीं। सिर्फ यही नहीं, 10 रुपये के सिक्के को लेने से दुकानदार भी इनकार कर देते हैं। इसे देखते हुए आरबीआई ने हाल ही में जानकारी दी थी। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपके पास भी 10 रुपये का सिक्का है तो वह नकली है या असली है।

Advertisement

कई डिजाइन में 10 रुपये के सिक्के हैं मौजूद

अब तक 14 डिजाइन के अलग-अलग तरह के 10 रुपए के सिक्के बाजार में आ चुके हैं, सभी सिक्के चलन में भी हैं, ऐसे में असली कौन सा है इसे लेकर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि रुपए के सिक्के में छपी हुई 10 लाइन ही उसके असली होने की निशानी हैं। वहीं, 15 लाइन वाला सिक्का नकली माना जाता है, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इसके बारे में जानकारी दे दी है।

Advertisement

आरबीआई ने बताया कौन सा 10 रुपये का सिक्का है असली और नकली?

आरबीआई के अनुसार, कई अलग-अलग तरह के आकार और डिजाइन के 10 रुपये के सिक्के वैध मुद्रा ही हैं। कानूनी निविदा के रूप मे इनका सभी लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए आरबीआई ने बताया है कि सेंट्रेल बैंक ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। इसमें उन्होंने14 तरह के डिजाइन के सिक्कों की जानकारी दी हैं।

Advertisement

इस नंबर पर मिलेगी 10 रुपये के बारे में जानकारी

आरबीआई ने एक IVRS टोल फ्री नंबर भी बताया है। इसमें 10 रुपये के सिक्के से संबंधित जानकारी दी जाती हैं, आरबीआई का कहना हैं कि सभी तरह के सिक्के सही हैं और लोग उन्हें लेने से इंकार न करें। वहीं, 10 का सिक्का लेने से मना करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती हैं।

Advertisement

ऐसे करें चेक 10 रुपये की नोट असली है या नकली

भारतीय करेंसी में गांधीजी की फोटो वॉटरमार्क होता है। यह वॉटरमार्क आपको नकली नोट को असली से अलग करने में मदद करता है। नकली करेंसी बनाने वाले लोग वॉटरमार्क को हैवी ऑयल या ग्रीस की मदद से बनाते हैं। इसके कारण वॉटरमार्क नॉर्मल से ज्यादा मोट दिखाई देने लगता है। इसलिए आपको वाटरमार्क को जरूर चेक करें।

Advertisement

नकली नोट को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको इन नंबर्स की फॉर्मेंटिंग खराब नजर आएगी। आपको इन नंबर्स के बीच में अजीब सा गैप दिखाई देगा या नंबर्स बड़े छोटे तरह से दिखाई देंगे। इसके जरिए आप यह पहचान सकते हैं कि नोट असली है या नकली है।