नई दिल्ली, मार्च 17। एक इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, जिसे ईएलएसएस के नाम से जाना जाता है, एक प्रकार की डायवर्सिफाइड इक्विटी स्कीम है, जो भारत में म्यूचुअल फंड द्वारा दी जाने वाली तीन साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है। इन पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। ईएलएसएस में एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और एकमुश्त निवेश विकल्प दोनों का उपयोग करके निवेश किया जा सकता है। यहां हम आपको बेस्ट 10 ईएलएसएस स्कीम की जानकारी देंगे।
इनमें तीन साल की लॉक-इन अवधि होती है और इस तरह एनएससी और पब्लिक प्रोविडेंट फंड जैसे अन्य विकल्पों की तुलना में इनमें बेहतर लिक्विडिटी होती है। म्यूचुअल फंड बाजार में उतार-चढ़ाव रहता है। इससे नुकसान की भी संभावना रहती है।
क्वांट टैक्स प्लान फंड का 1 साल का रिटर्न 37 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 224.77 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 855.21 करोड़ रु है। बीओई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड का 1 साल का रिटर्न 18.8 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 104.79 थी। न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का आकार साइज 538.52 करोड़ रु का है।
मिराए एसेट टैक्स सेवर फंड का 1 साल का रिटर्न 15.2 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 32 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 10802.01 करोड़ रु है। केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड का 1 साल का रिटर्न 15.2 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 117.08 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 3,217.97 करोड़ रु है।
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज का 1 साल का रिटर्न 23.9 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 103.34 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 3227.64 करोड़ रु है। पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड का 1 साल का रिटर्न 23.8 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 25.04 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 341.72 करोड़ रु है।
डीएसपी टैक्स सेवर फंड का 1 साल का रिटर्न 17.7 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 82.83 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 9397.02 करोड़ रु है। जेएम टैक्स गेन फंड का 1 साल का रिटर्न 29.74 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 29.74 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 63.95 करोड़ रु है। कोटक टैक्स सेवर फंड का 1 साल का रिटर्न 17.6 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 77.4 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 2414.86 करोड़ रु है। इंवेस्को इंडई टैक्स प्लान फंड का 1 साल का रिटर्न 13.4 फीसदी रहा है। इसकी एनएवी 15 मार्च 2022 को 87.70 रु रही। वहीं इसमें न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रु है। फंड का साइज 1797.01 करोड़ रु है।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?