नई दिल्ली। आज यानी 14 अप्रैल 2021 को एक बिटक्वाइन की कीमत 1 किलो गोल्ड से भी ज्यादा हो गई है। भारत में कल यानी मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 46964 रुपये पर बंद हुआ था। इस प्रकार से देखा जाए तो सोना 46.96 लाख रुपये किलो होता है। आज एमसीएक्स में अम्बेडकर जयंती के चलते अवकाश है। वहीं आज बिटक्वाइन की कीमत 64,829.14 डॉलर के स्तर को टच कर गई। अगर 64,829.14 डॉलर को रुपये में देखा जाए तो यह 48.62 रुपये होता है। यानी भारतीय करेंसी में 1 बिटक्वाइन की कीमत आज 1 किलो गोल्ड से भी ज्यादा हो गई है। वहीं यह रोचक बात है कि एक समय यह बिटक्वाइन 6 पैसे के रेट पर बिका करती थी, और उस समय सोना काफी महंगा होता था।
यह वर्ष 2009 की बात है, जब बिटकॉइन लॉन्च हुई थी। उस समय इसकी कीमत 0.06 पैसे थी। और अगर रिकॉर्ड देखा जाए तो उस वक्त भारत में सोना 14500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वही बिटक्वाइन आज 48 लाख रुपये के पार जा चुकी है, जबकि सोना करीब 47 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अगर लंबे समय का छोड़ दिया जाए, तो भी बिटक्वाइन ने छोटे समय में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर आज शाम को 6 बजे के करीब देखा जाए तो बिटक्वाइन 64,334.25 डॉलर के रेट पर ट्रेड हो रही है। इस रेट पर बिटक्वाइन ने एक साल में करीब 121.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को पैसा 1 साल में ही दोगुने से ज्यादा हो गया है।
अगर जानकारों की राय पर ध्यान दिया जाए तो बिटक्वाइन की कीमत 4 लाख डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये तक जा सकती है। यहां पर 1 डॉलर को 75 रुपये के हिसाब से कन्वर्ट किया जा रहा है। वहीं 6 अप्रैल को जारी ब्लूमबर्ग के मंथली क्रिप्टो आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार बिटक्वाइन का भविष्य उज्ज्वल है।
बिटक्वाइन एक क्रिप्टोकरंसी है। क्रिप्टो का मतलब होता है 'गुप्त'। यह एक डिजिटल करंसी है, जो क्रिप्टोग्राफी नियमों के तहत काम करती है। इसकी सबसे खास बात ये है डिजिटल होने की वजह से आप इसे छू नहीं सकते। बिटकॉइन की शुरुआत 2009 में हुई थी। यह एक डिजिटल करंसी है। इसकी शुरुआत एलियस सतोशी नाम के एक जापानी व्यक्ति ने की थी।
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?