Business Idea : आज के समय में कई सारे लोग है जो बिजनेस कर रहे है और एक बेहतर कमाई कर रहे है। केन्द्र और राज्य सरकारें भी बिजनेस को शुरू करने में सहायता कर रहे है। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इसका नाम हर हित योजना है। इस योजना के माध्यम से आप मॉर्डन रिटेल स्टोर खोल सकते हैं और घर बैठे एक बेहतर कमाई कर सकते है।

Advertisement

इन स्टोर्स को सरकार सभी सामानों की आपूर्ति करती है। इसको हर हित स्टोर्स कहा जाता है। इसका एक फायदा है कि स्टोर चलाने वाले को ऑनलाइन के जरिए घर बैठे ऑर्डर करना है और आपको स्टोर पर समान पहुंच जाएगा।

Advertisement

अगर आप भी हर हित स्टोर खोलना चाहते है, तो फिर इस स्टोर को खोलने के लिए आपकी आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष होना चाहिए। इतना ही नहीं इसके साथ ही आवेदक का 12 वीं पास होना भी बहुत जरूरी है। स्टोर को कैंडिडेट गांव या शहर में कहीं भी खोल सकते हैं।

जब आवेदन मंजूर हो जाता है इसके बाद 10 हजार रु जमा करना होता है। इस स्टोर को खोलने के लिए मिनिमम 200 वर्गफीट की दुकान होनी चाहिए। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मिनिमम 5 लाख रु का निवेश करना होगा।

Advertisement

यहां सरकार की ओर से सभी प्रकार के समान मुहैया कराया जाता है। इस स्टोर में पशु का चारा जैसे खल, फीड और चूरी आदि भी बेची जा सकती है। इन स्टोर्स में सरकार हैफेड के गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट किफायती कीमत पर मुहैया कराती है।

देश की नामी कंपनियों के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस स्टोर में मिलते है साथ ही स्टेशनरी का सामान भी इस स्टोर में मिलता है। जिससे छात्रों को कही भी भटकने की आवश्यकता नहीं होती है।

Advertisement

इतना नही नहीं यह शक्कर, चाय से रसोई में उपयोग होने वाले किराना का भी पूरा सामान मिलता है। इस स्टोर को गांव में ही जरूरत का सभी सामान मिले इस उद्देश्य से खोला जा रहा है। फिलहाल हरियाणा में 2000 से अधिक हर हित स्टोर चल रहे हैं।

अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर हित स्टोर में बेची जानी वाले सामान पर मिनिमम 10 प्रतिशत मार्जिन मिलता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही वक्त वक्त पर योजना भी चलाई जाती है। जिससे स्टोर मालिक हर महीने बेहतर कमाई कर सकते हैं।

Advertisement