Business Idea: आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन उसको समझ में नहीं आता है कि कौन से बिजनेस से उसको बेहतर कमाई होगी। अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो फिर कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस शुरू कर सकते हैं कॉर्न फ्लेक्स के बिजनेस से आप रोजाना एक बेहतर कमाई कर सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

Advertisement

कॉर्न फ्लेक्स के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास भूमि होना चाहिए जहां पर आप इसका प्लांट लगाएंगे। इसके अलावा आपको उसकी स्टोरेज के लिए भी जगह की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर आपके पास मिनिमम 2000 से 3000 स्क्वायर फीट जगह होनी चाहिए।

Advertisement

इसको शुरू करने के लिए आपको मशीन, बिजली, जीएसटी नंबर, कच्चे माल, स्पेस स्टॉक रखने के लिए गोदाम आदि की जरूरत होगी। आपको अधिक मक्के की पैदावार होने वाले इलाके में अपने कारोबार को सेटअप करना होगा। क्योंकि दूर बिजनेस सेटअप करने पर मक्के को लाकर कॉर्न फ्लेक्स बनाना अधिक महंगा पड़ेगा।

इसी वजह से आप ऐसी जगह अपना कारोबार को शुरू करें जहां पर आपको आसानी से मक्का मिल जाए या फिर आप खुद मक्के की खेती कर सके।

Advertisement

अगर हम इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लागत की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप कितना बड़ा कारोबार शुरू करना चाहते हैं। छोटे लेवल पर शुरू करने के लिए आपको फिलहाल 5 से 8 लाख रुपए की इन्वेस्टमेंट करना होगा। अगर आपके पास इतनी राशि नहीं है तो आप सरकार से लोन भी ले सकते हैं।

Advertisement

अगर हम इस बिजनेस में मुनाफे की बात करें तो आपको एक किलो कॉर्नफ्लेक्स बनाने में लगभग 30 रु की लागत आती हैं। मार्केट में आप इसको प्रति किलो 70 रु के हिसाब से वह भी आसानी से बेच सकते हैं। अगर आप 100 किलो कार्न फ्लेक्स एक दिन में बेचते हैं तो आप आराम से रोजाना लगभग 4000 रु का मुनाफा कमा सकते हैं।

Advertisement