Business Idea: अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए अधिक पैसे नहीं है तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को आप बेहद ही कम निवेश में शुरू कर सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
इस बिजनेस को लगभग 5 हजार रु के निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं इस बिजनेस का नाम चाय पत्ती का बिजनेस है। चायपत्ती रोजाना की चीजों में प्रमुख है। आज के वक्त में देश का हर तबका चाय का शौकीन है।
अधिकतर घरों की सुबह की शुरुआत ही चाय से होती है। ऐसे में अगर चाय का बिजनेस शुरू करते हैं तो फिर आप इससे एक तगड़ी कमाई कर सकते है। यह प्रोडक्ट एक ऐसा प्रोडक्ट है। इस बिजनेस को अमीर व्यक्ति हो या फिर गरीब व्यक्ति हर कोई उपयोग करता है।
अगर हम चायपत्ती की खेती की बात करें तो फिर देश के हर हिस्से में इसकी खेती होती है। असम और दार्जलिंग की चायपत्ती सबसे अच्छी चायपत्ती मानी जाती हैं। इसकी डिमांड भारत ही नहीं विदेशों में भी है। अगर आप भी इस कारोबार को शुरू करना चाहते है तो फिर इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
जानिए कैसे करें चायपत्ती का कारोबार शुरू
आप कई तरह से इस कारोबार को शुरू कर सकते हैं। आप मार्केट में खुली चाय भी बेच सकते हैं या फिर रिटेल और थोक भाव में भी चाय पत्ती का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कई सारी बड़ी कंपनियां भी है, जो खुली चाय बेचने के लिए फ्रेंचाइजी प्रोग्राम चलाती है।
आपको बेहद ही कम बजट में यह फ्रेंचाइजी मिल जाती है। इतना ही नहीं इसके अलावा आपको सैलिंग पर भी बेहतर मिलता है। इसके अलावा एक और विकल्प भी मौजूद है। यह विकल्प ऑप्शन डोर टू डोर सेलिंग का है।
आप खुली चाय को अच्छी तरह पैक कर सकते हैं। इसके बाद आप इस चाय को बेहतर कीमत पर डोर टू डोर बेच सकते हैं। अगर आप इसको सस्ती कीमत में बेचते हैं तो फिर लोग आपकी चाय को पसंद करेंगे।
जानिए कमाई
दिनों दिन चाय की कीमत में इजाफा होता जा रहा है। अच्छी कड़क चाय आपको असम और दार्जिलिंग की थोक भाव में 140 रूपये से 180 रूपये किलो से मिल जाती है।
आप इसको मार्केट में 200 रु से 300 रु किलो बेहद आसानी से बेच सकते हैं। आप इस कारोबार को लगभग 5 हजार रु में शुरू कर सकते हैं और इससे हर महीने करीब 20 हजार रु तक की कमाई कर सकते हैं।
आप इसको ब्रांड भी बना सकते है। इसको बनाने के लिए आपको कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा अच्छी क्वॉलिटी की पैकेजिंग भी करनी होगी। इसके अलावा आप एक अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं और बेहतर कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: Gold खरीदना होता है काफी शुभ, इन बातों का रखें ध्यान
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति