EV Startup River Funding: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्टार्ट ने सीरीज बी फंडिंग राउंड के तहत 40 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। जानकारी के लिए बता दे की इस स्टार्टअप को मोटर बाइक कंपनी दिग्गज यामाहा के द्वारा लीड किया गया। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले स्टार्टअप कंपनी है जिसे अब तक 335 करोड़ रुपए फंडिंग के तौर पर इकट्ठा कर लिए हैं।
इस राउंड में मौजूदा इनवेस्टर्स टोयोटा वेंचर्स और मनिव मोबिलिटी की भी हिस्सेदारी दैखी गई है। इसमें अल-फुतैम ऑटोमोटिव, लोअरकार्बन कैपिटल जैसे इनवेस्टर्स भी शामिल थे।
कंपनी को मिली हुई इस जबरदस्त फंडिंग का सीधा मतलब है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग काफी बढ़ने वाली है और ऐसे में इन्हें बनाने वाले स्टार्टअप्स को भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस फंडिंग राउंड में जमा की गई धनराशि को कंपनी के द्वारा अपनी मार्केटिंग और ग्रोथ के साथ नेटवर्क को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फंडिंग राउंड में जमा किया गया पैसा इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार्टअप रिवर के सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने के साथ डिसट्रिब्यूशन को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कंपनी इन पैसों से भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीरीज के रिसर्च और डेवलपमेंट को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इन्वेस्ट करने का विचार बना रही है।
जानकारी के लिए बता दें की स्टार्टअप के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मीडिया को बताया है कि इस कंपनी को वह साल 2030 तक अरबों डॉलर की कीमत वाली बेहतरीन ग्लोबल यूटिलिटी लाइफस्टाइल ब्रांड बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और यह सिर्फ एक उसका पहला कदम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रिसर्च और डेवलपमेंट की है साथ ही मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक सॉलिड बेस भी तैयार किया है। यही कारण है कि अब कंपनी को बढ़ाने के लिए जबरदस्त फंड की जरूरत भी पड़ रही है और इस स्टार्टअप को बेहतरीन फंडिंग मिल भी रही है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आने वाली कंपनी रिवर ने इंडी नाम का अपना पहला प्रोडक्ट मार्केट में निकाल दिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने इसे साल 2023 के अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। इस कंपनी ने अपनी बेंगलुरू स्थित रिसर्च और डेवलपमेंट फैसिलिटी में डिजाइन किया और इसकी मैन्युफैक्चरिंग शहर के बाहर के इलाके में की गई है।
यामाहा मोटर्स के कुछ अधिकारियों को इस कंपनी द्वारा हासिल की गई सफलता काफी ज्यादा प्रभावित कर रही है। यामाहा के एक ऑफिशियल ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी ने खासतौर पर डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस किया गया है, यही कारण है कि यमाहा ने इस स्टार्टअप कंपनी की फंडिंग को लीड किया है।
विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि इस जबरदस्त फंडिंग के बाद कंपनी का क्युम्युलेटिव फंड बढ़कर 565 करोड़ रुपए यानी 68 मिलियन डॉलर के आसपास पहुंच जाएगा। यामाहा की तारीफ सुनने के बाद तो यही लगता है कि यह कंपनी आगे आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में अपना नाम बना सकती है।
हालांकि आगे आने वाले कुछ सालों में सभी आटोमोटिव सेक्टर के बड़े दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में उतर आएंगे तो इसमें कंपटीशन भी जबरदस्त होगा। आगे आने वाले समय में इस स्टार्टअप के लिए मौके और कंपटीशन दोनों ही काफी ज्यादा है, यही कारण है कि इसे अपना नेटवर्क और रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए फंडिंग की आवश्यकता पड़ रही है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग