नई दिल्ली, सितंबर 27। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है। मगर यहां खेती पर किसान उस तरह भरोसा नहीं करते, जैसा अब से कुछ दशक पहले करते थे। किसानों की कमाई और फसल में बारिश का अहम रोल है। पर कहीं सूखा और कहीं बाढ़ किसानों के लिए मुसीबत हैं। खेती में कमर तोड़ मेहनत के बाद कम कमाई से किसान परेशान हैं। पर कुछ ऐसे भी किसान हैं, जो कुछ नयी तकनीक या नयी चीजों की खेती करके मालामाल बन रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जो विदेश से भारत आया और एक खास फल की खेती से हर महीने लाखों रु कमा रहा है।
वैसे तो किसान परेशान हैं, मगर ये भी सच है कि युवा इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। जिस व्यक्ति के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वो हैं नवीन मोहन राजवंशी। नवीन एख समय दुबई में अच्छी खासी सैलेरी कमा रहे थे। मगर उन्होंने उसे छोड़ कर सीतापुर आकर स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू कर दिया। वे इस फल की खेती आधुनिक तकनीक से कर रहे हैं।
नवीन ने चेन्नई से एमबीए करने के बाद दुबई गए और वहां बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की पोस्ट पर जॉब करने लगे। मगर कुछ समय बाद उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। जब नवीन दुबई में नौकरी कर रहे थे तो एक बार वे एक फार्म पर घूमने गए। उन्होंने वहां रेगिस्तान में लहलहाती फसलें देखीं। बस उनके मन में भी खेती-बागबानी का विचार आया।
इसके बाद वे भारत लौट आए। कोविड के दौरान नवीन अपने होमटाउन सीतारपुर लौट आए। उन्होंने वहां के कृषि विज्ञान केंद्र से आधुनिक तकनीक से स्ट्रॉबेरी की खेती करना सीखा। इसके बाद नवीन ने एक एकड़ में करीब 20 हजार पौधे लगाए। इसमें 3 लाख रुपए की लागत आई। इससे 150 से 160 क्विंटल तक फसल हो जाती है। उनका सालाना खर्च 3 लाख रुपए है। मगर कुछ ही महीने में उनकी आमदनी काफी बढ़ गयी।
3 लाख रुपए लगा कर उन्होंने जो स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की उससे अब वे 6 लाख से ज्यादा कमाते हैं। उनके पास अन्य फसले भी हैं। इससे उनकी आमदमी अलग है। गेंदे के पौधों से वे 50 हजार रुपए कमा रहे हैं। गेंदे की फसल का समय जाने के बाद वे खरबूजे उगाते हैं। इस पर एक और फायदा मिल रहा है। वो ये कि सरकार की तरफ से स्ट्रॉबेरी की खेती पर 40% की मदद दी जा रही है।
यदि आप स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि आपको बलुई और दोमट मिट्टी में खेती करनी होगी, क्योंकि यह इसके लिए सबसे अच्छा होती है। दूसरी बात है कि आपको तापमान का ध्यान रखना है, जो कि 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक होना सबसे अच्छा है। वैसे आप स्ट्रॉबेरी की खेती पॉली हाउस या फिर खुले स्थान दोनों जगह कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन बी वन टू विटामिन सी प्रोटीन से लैस होती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग