Tracksuit business : अगर आप शहर में रहते हैं और आप अपने शहर में ही कोई बिजनेस को शुरु करने का विचार कर रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती हैं। आज हम आपको एक बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम ट्रैक सूट का बिजनेस हैं।

Advertisement

ट्रैक सूट पहनने में बेहद कंफर्टेबल होता हैं। जिम के लिए और रनिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। आप वर्क आउट के साथ ही योग के लिए इसमें सहूलियत मिलती है। कई एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि अगर आप एक्सरसाइज करते है, तो फिर आपको इसको करते समय कंफर्टेबल आउटफिट का जरुर उपयोग करना चाहिए।

Advertisement

कई सारे लोग है जो ट्रैक सूट का उपयोग एक्सरसाइज और रनिंग के लिए करते हैं। बड़े शहर हो या फिर छोटे शहर हो लगभग हर इसकी मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

अगर हम ट्रैक सूट की बात करते है, तो फिर ट्रैक सूट को आमतौर पर नायलॉन, कॉटन, पॉलीवस्र सिंथेटिक फैब्रिक से बनाया जाता है। ट्रैक सूट को बेहद आसानी से धो सकते हैं। इसको बनाने का कार्य आसान है। इसको आसानी से मैनेज किया जा सकता हैं।

Advertisement

खादी और ग्रामोद्योग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, आपका यह बिजनेस लगभग 8.71 लाख रु में शुरू हो जाएगा। इसमें इक्विमेंट पर 4.46 लाख रु शामिल हैं। इसके साथ ही वर्किंग कैपिटल के लिए 4.25 लाख रु शामिल हैं।

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं और आपके इस बिजनेस को शुरु करने के लिए अधिक राशि नहीं है, तो फिर आप इस बिजनेस को शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन ले सकते हैं।

Advertisement

इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में गैर-कॉर्पोरेट छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रु तक बेहद आसानी से लोन मिल जाता है।

केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, 1 वर्ष में 48 हजार ट्रैकसूट बना सकते हैं। वही, अगर हम 106 रु के रेट से इसकी कुल वैल्यू 51,22,440 रुपये होगी।

वहीं, अगर 100 प्रतिशत उत्पादन क्षमता से कुल 56 लाख रु की बिक्री हो सकती है। वहीं, ग्रॉस सरप्लस 4,77,560 रुपये होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सभी खर्चे निकालकर देखते है, तो फिर लगभग 4,33,000 वार्षिक कमाई बेहद आसानी से हो सकती हैं। इस बिजनेस से आप लगभग 40 हजार रु की हर महीने कमाई कर सकते हैं।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
Advertisement