Low Cost High Profit Business Ideas: बिजनेस शुरु करना आसान काम नहीं है फिर चाहे वह छोटा हो या बड़ा। इसमें पैसे के साथ-साथ समय और मेहनत दोनों लगती है। अक्सर लोग बिजनेस शुरू करने से पहले यही सोचते हैं कि उसमें लागत अधिक लगेगी लेकिन ऐसे कई बिजनेस हैं जिन्हें आप कम लागत में भी शुरु कर सकते हैं। चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ बिजनेस के बारे में बताते हैं जिन्हें आप कम इंवेस्टमेंट में भी शुरु कर सकते हैं।

Advertisement

एजुकेशनल और ट्रेनिंग कंपनी

Advertisement

अगर आपके पास कोई ऐसा कौशल है जिसे सिखाया जा सकता है, तो एक एजुकेशनल कंपनी शुरू करने पर विचार करें। इसमें सब्जेक्ट ट्यूशन से लेकर विशेष कौशल सिखाने तक भी शामिल हो सकता है।

आप व्यक्तिगत रूप से कक्षाएं दे सकते हैं या ऑनलाइन पाठ्यक्रम बना सकते हैं। Amazon जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर ई-बुक के रूप में इन पाठ्यक्रमों को बेचना भी आपके लिए मुनाफे वाला काम साबित होगा।

Advertisement

डिजिटल मार्केटिंग फर्म

अगर आप सोशल मीडिया और मार्केटिंग जानते हैं, तो आप अलग-अलग बिजनेस को डिजिटल मार्केटिंग सर्विस दे सकते हैं। इस स्टार्ट-अप में मुख्य रूप से रिसर्च और नई SEO टेकनीक पर अपडेट रहना शामिल है।

जैसे-जैसे आप अनुभव और बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड हासिल करते हैं, आप अपने सर्विस के पैसे को बढ़ा सकते हैं। इस बिजनेस के लिए लागत कम लगती है। साथ ही आपको बस अपनी स्किल्स से अन्य बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करनी होगी।

Advertisement

पालतू जानवरों की देखभाल करने वाली एजेंसी

भारत में हजारों घरों में पालतू जानवर हैं, इसलिए पालतू जानवरों के लिए यह एक यूनिक सर्विस है। अगर आप जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, तो कुत्तों को टहलाने या पालतू जानवरों की देखभाल की सर्विस दे सकते हैं।

नियमित ग्राहक आधार स्थापित करने से लगातार आपको प्रॉफिट मिलेगा। इसमें अधिक इंवेस्टमेंट भी नहीं करनी पड़ेगी और आपको इस फिल्ड में अधिक कंपटीशन भी नहीं मिलेगा।

Advertisement

इवेंट-प्लानिंग कंपनी

इवेंट प्लानिंग एक आकर्षक बिजनेस है। आप शादियों, जन्मदिन पार्टियों, कंपनी के सामाजिक कार्यक्रमों की प्लानिंग करने में मदद कर सकते हैं। यदि इस बिजनेस की सालाना ग्रोथ की बात करें तो यह बिजनेस आज से चार पहले 60 से 70 प्रतिशत सालाना ग्रोथ कर रहा है।

इसमें कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है जैसे पार्टी के लिए होटल या बैंक्वेट हाल की बुकिंग कराना, डेकोरेशन कराना, आने वाले अतिथियों के एंटरटेनमेंट की सुविधाएं उपलब्ध कराना, ब्रेकफास्ट, डिनर के लिए मेन्यू तैयार कराना आदि।

Advertisement

कंसल्टिंग फर्म

यदि आपके पास किसी विशेष क्षेत्र में विशेष ज्ञान है, तो आप कई बिजनेस को कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। सलाहकारों को उन समस्याओं को हल करने के लिए नियुक्त किया जाता है जिनके लिए कंपनियों के पास इन-हाउस विशेषज्ञता नहीं होती है।

कंसल्टेंसी बिजनेस में अत्यधिक कुशल, योग्य और अनुभवी लोगों का एक ग्रुप शामिल होता है, जो कई बिजनेस की समस्या का समाधान प्रदान करने के लिए सही रिचर्स और विश्लेषण करते हैं। कसल्टिंग बिजनेस शुरू करते समय अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र का चयन करें।

आप इसके अनुसार ही किसी एक प्रकार के कंसल्टेंसी बिजनेस को चुन सकते हैं। इसमें आपको कम स्टार्ट-अप लागत लगानी पड़ेगी और अधिक से अधिक मुनाफा आप हर रोज कमा सकते हैं।