Business Idea : कई सारे लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के बिजनेस से जुड़े हुए थे। लेकिन अब सिंगल यूज प्लास्टिक में पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। ऐसे में कई सारे लोग दूसरे बिजनेस की तलाश बहुत तेजी से कर रहे है। ऐसे में आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। जिसको नए साल में कम लगात में शुरू कर सकते है और कमाई भी बेहतर होने वाली है। हम आपसे जिस बिजनेस की बात कर रहे है। इसका नाम कुल्हड़ का बिजनेस है। आप इस बिजनेस को 5 हजार रु के निवेश के साथ शुरू कर सकते है, तो फिर चलिए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
सरकार की तरफ से कुल्हड़ को बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। सरकार कुल्हड़ को बनाने के लिए बिजली से चलने वाली चाक उपलब्ध कराती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करते है, तो फिर आप इसकी मदद से आप आसानी से कुल्हड़ बना सकते है। खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना की तरफ से कुछ वक्त पहले इसकी जानकारी दी गई थी। कि केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2020 में करीब 25 हजार इलेक्ट्रिक चाक को बांटे गए थे। व्यक्ति जो कुल्हड़ बनाते है सरकार इनको बेहतर कीमत में खरीदती भी है।
अगर हम इस बिजनेस के लिए कच्चा माल की बात करें, तो फिर कुल्हड़ बनाने के लिए बेहतर क्वालिटी की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। आप इन मिट्टी को नदी एक किनारे या फिर तालाब के किनार से लिया जा सकता हैं और अगर हम दूसरे कच्चे माल की बात करें, तो फिर ये सांचा होता है। आप इस तरह का और जिस आकार का कुल्हड़ की बनाना चाहते है। आप उस तरीके के सांचे को मार्केट से खरीद सकते है साथ ही कुल्हड़ को पकाने के लिए भट्टी की भी जरूरत होती है।
चाय का कुल्हड़ बेहद किफायती तो होता ही है। इसके साथ ही इसको पर्यावरण के हिसाब से काफी सुरक्षित भी माना जाता है। मौजूदा भाव में चाय का कुल्हड़ करीब 50 रु सैकड़ा हैं। इसी प्रकार जो लस्सी का कुल्हड़ है वो 150 रु सैकड़ा है साथ ही दूध का कुल्हड़ 150 और प्याली 100 रु सैकड़ा है। अगर इसकी मांग में और इजाफा होता है, तो फिर इसके अच्छे रेट मिल सकते है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!