Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे है। जिस बिजनेस से आपको एक मोटी कमाई हो सके, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम टी-शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस है। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है। इस समय इस बिजनेस की मार्केट में काफी अधिक मांग है। आज के समय करीब सभी सर्विस प्रोवाइडर, शोरूम, रेस्टोरेंट के स्टॉफ के लिए भी अपनी प्रिंटेड टी-शर्ट पहनने का चलन है। टी-शर्ट प्रिंटिंग की बढ़ती मांग में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इसकी मदद से बढ़िया कमाई कर सकते है, तो आइए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस बिजनेस को कैसे शुरू करें

इस बिजनेस को आप बेहद कम कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। आप टी-शर्ट प्रिंटिंग बिजनेस को लगभग 70,000 रूपये के निवेश के साथ शुरू कर सकते है। इसके साथ ही आप इस बिजनेस से हर महीने करीब 30 हजार रूपये से 40 हजार रूपये की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको रॉ मैटेरियल के रूप में टी-शर्ट की जरूरत होगी। इसके साथ ही कई सारे चीजों की जरूरत होगी। जैसे प्रिंटर, हीट प्रेस, कंप्‍यूटर, कागज आदि। सबसे सस्ती मैनुअल मशीन से 1 मिनट में 1 टी-शर्ट प्रिंट किया जा सकता है।

Advertisement
कितनी आयेगी लागत

जब आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर शुरू में आपको टी-शर्ट प्रिंटिंग के लिए मशीन खरीदनी होगी। ये मशीन की कीमत लगभग 50,000 रूपये होती है। वहीं, प्रिंटिंग के लिए आपको व्‍हाइट टी-शर्ट की जरूरत होगी। जो आपको करीब 120 रूपये में मिलेगी। टी-शर्ट प्रिंटिंग कॉस्‍ट 1 से 10 रु के बीच आती है। अगर आप थोड़ा बेहतर प्रिटिंग चाहते है, तो फिर इसकी लागत थोड़ी अधिक आती है। आपको लागत 20 रूपये से 30 रूपये आएगी। वहीं, आप इसको आराम से 200 रूपये से 300 रूपये में आराम से बेच सकते है। अगर आप इन टी-शर्ट को आप सीधे भी बेच देते है, तो फिर आप कम से कम 50 प्रतिशत कमाई कर सकते है।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सहायता से करें बिक्री

आप जो टी-शर्ट को प्रिंट करेंगे। आपको उसको खुद भी ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ आपको इसमें खर्चा काफी कम आता है। इसके लिए आपको खुद का एक ब्रांड बनाना होगा। फिर आप इन टी शर्ट को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म की सहायता से ऑनलाइन बेच सकते है। जब एक बार आपका ये बिजनेस ग्रो करने लगता है, तो फिर इसके बाद आप इसको और भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप टी-शर्ट को बेहतर क्वालिटी में प्रिंट करना चाहते है या फिर आप ज्यादा टी-शर्ट को प्रिंट करना चाहते है, तो फिर आप अधिक महंगी मशीन खरीद सकते है।