Success Story: हाउस वाइफ (House Wife) चाहे तो क्या नहीं कर सकती. आज हम आपको ऐसी महिला की कहानी बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने शौक को 1 करोड़ रुपये के बिजनेस में बदल दिया है. इनका नाम ललिता पाटिल (Lalita Patil) है. ये महाराष्ट्र के ठाणे में रहती है. ललिता आज लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुकी है. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.

Advertisement

अगर आप एक हाउस वाइफ है और बिजनेस करने के बारे में सोच रही है, तो ये कहानी आपको काफी प्रेरित कर सकती है.

Advertisement

ऐसे की बिजनेस की शुरूआत

ललिता पाटिल ठाणे की रहने वाली है. उनके पति की गैस एजेंसी का बिजनेस करते हैं. जब महाराष्ट्र सरकार ने पाइप गैस लाइन का ऐलान किया, तो ललित के पति का बिजनेस खत्म होता चला गया. जिसकी वजह से उन्होंने अपने पति को आर्थिक रूप से सपोर्ट देने के लिए बिजनेस की शुरुआत की थी. ललिता को खाना बनाने का काफी शौक था. जिसके बाद ललिता ने महज 2000 रुपये से टिफिन सर्विस बिजनेस की शुरुआत की थी. उन्होंने ये बिजनेस 2016 में खोला था. आज वे करोड़ों की मालकिन है.

Advertisement

ललिता ने टिफिन सर्विस का बिजनेस इसलिए खोला ताकि वे लोगों को घर जैसा खाना दे सकें. इसलिए ललिता ने अपने बिजनेस का नाम घरची आठवण' यानी 'घर की यादें' रखा. उनका उद्देश्य है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर जैसे साफ और अच्छा खाना दे सकें.

7 लाख रुपये का जीता इनाम

साल 2019 में ललिता ने अखबार के एक विज्ञापन पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की स्टार्टअप प्रतियोगिता के बारे में देखा था. जिसके बाद उन्होंने इस प्रतियोग्यता में भाग लेने का सोचा और वे जीत गई. उन्हें 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया, जिसमें से टैक्स कटकर उन्हें 7लाख रुपये मिले. ये पैसे ललिता ने अपने बिजनेस ग्रोथ पर लगा दिए. इस पैसों ने ललिता ने एक छोटे रेस्टोरेंट की शुरुआत की. आज वे अपने बिजनेस से हर महीने 6 से 7 लाख रुपये कमाती है.