Success Story: आज हम जनकी सफलता की कहानी लेकर आए हैं, उनका नाम त्रिशनीत अरोड़ा है. त्रिशनीत अरोड़ा ने कड़ी मेहनत और लगन से आज करोड़ों रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है. आज उनके कस्टमर रिलायंस, अमूल और BSE जैसे नामी संस्थान है. चलिए इनके सफलता की पूरी कहानी जानते हैं.

Advertisement

हर किसी का सपना होता है कि उनके बिजनेस का बड़ा नाम हो. लेकिन इस भागादौड़ी में वहीं सफल हो पाते हैं, जो कड़ी मेहनत और लगन से कम करते हैं. त्रिशनीत अरोड़ा स्कूल ड्रॉपआउट होने के बावजूद भी आज इतना बड़ा बिजनेस शुरु कर पाए हैं. दरअसल त्रिशनीत TAC Security के मालिक है. त्रिशनीत ने इस कंपनी की नीव 2013 में रखी थी.

Advertisement

वहीं अगर हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की माने तो देश के 10 टॉप युवा बिजनेस मैन में से त्रिशनीत अरोड़ा भी एक है. वहीं वे सबसे कम उम्र की भारतीय भी है, जिन्होंने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. वहीं इस कंपनी की वैल्यू 1,100 करोड़ रुपये हैं.

त्रिशनीत की कंपनी सिक्योरिटी, साइबर सुरक्षा और vulnerability मैनेजमेंट सेवा प्रदान करते हैं. त्रिशनीत ने 19 साल की उम्र में अपनी कंपनी शुरुआत की थी. वहीं 23 साल की उम्र में इन्हें एथिकल हैकर्स के रूप में पहचाना गया.

Advertisement

15 देशों में फेले है क्लाइंट

आज त्रिशनीत की कंपनी की सर्विस अमूल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), रिलायंस इंडस्ट्रीज, अमूल और बीएसई जैसे बड़ी कंपनियां लेती है. वहीं आज इनकी कंपनी की सर्विस भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे 15 देशों में ली जाती है. इन 15 देशों में कंपनी के 150 से ज्यादा क्लाइंट है.

ये जानकारी कंपनी की वेबसाइट से लिया गया है. आज साइबर सुरक्षा की जरुरत कंपनी से लेकर हर व्यक्ति को है. क्योंकि इस डिजिटल दुनिया में साइबर क्राइम का खतरा बढ़ता जा रहा है.

Advertisement

साल 2024 में अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग साइबर ठगों का शिकार हो चुके हैं. ऐसे में त्रिशनीत की कंपनी की डिमांड लगातर बढ़ रही है.