Success Story: हर किसी की सफलता की कहानी खुद में ही अनोखी होती है. आज जो हम कहानी लेकर आए है. वे मां-बेटी के बिजनेस से जुड़ी है. ये दोनों रिश्ते से जुरूर मां और बेटी है. लेकिन पेशे से ये दोनों बिजनेस वुमन है. इन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत 5000 रुपये से की थी. आज इन दोनों की कमाई लाखों रुपये हैं. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.
हम बात कर रहे हैं, एक अनोखा स्टार्टअप एक्स्ट्रोकिड्स की. ये स्टार्टअप मां-बेटी ने महज 5000 रुपये में शुरु किया था. इस कंपनी को हर महीने आज 15 हजार से ज्यादा ऑडर मिलते हैं. ये एक खिलौने बेचने वाली कंपनी है.
बेटी का नाम एस हरिप्रिया है और मां का नाम एस बानू है.
ऐसे शुरू किया बिजनेस
जब एस हरिप्रिया खुद दूसरी बार मां बनी, तो उन्हें एहसास हुआ कि मार्केट में ऐसे खिलौनो की तलाश करना बेहद कठिन है. जो बच्चों को वयस्त रख सकें. इसके साथ ही उन्हें शिक्षित भी करें. आजकल बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ता जा रहा है, क्योंकि माता-पिता काम के चक्कर में बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में उन्हें बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल को सहारा लेना पड़ता है.
इसी समस्या को सुलझाने के लिए एस हरिप्रिया ने ये तय किया की वे अपनी मां के साथ ऐसे बिजनेस की शुरुआत करेगी. जो ऐसे खिलौने देगा, जिसमें बच्चा व्यस्त रहें और उसे शिक्षा भी मिलती रहें.
एस हरिप्रिया ने खिलौनों की कलेक्शन के लिए काफी रिसर्च की. उनका ये सफर आसान नहीं रहा. क्योंकि उन्हें इस काम के साथ-साथ बच्चों की देखभाल भी करनी पड़ती थी. उन्हें ऐसे खिलौने तलाशने में दिक्कत हुई जो व्यस्त रखें और शिक्षित भी करता रहें.
उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत 5000 रुपये की लागत के साथ ऑनलाइन माध्यम से की थी. आज एस हरिप्रिया और उनकी मां के पास 500 से ज्यादा खिलौनों की कलेक्शन मौजूद है. वहीं वे अब तक 5 लाख से ज्यादा कस्टमर का ऑडर पूरा कर चुकी है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग