Success Story: जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करना आसान बात नहीं है. क्योंकि बिजनेस में काफी रिस्क होता है. लेकिन अगर बिजनेस चल जाए, तो वह लाखों रुपये की कमाई दे सकता है. आज हम लखनऊ के ऐसे कपल के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने अच्छी खासी जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. आज यह कपल लाखों रुपये में कमा रहे हैं. चलिए इनकी पूरी कहानी जानते हैं.
लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है. यहां के लोग अलग-अलग तरह के बिजनेस शुरू कर रहे हैं. लखनऊ में रहने वाले इस कपल ने भी जॉब छोड़कर बिजनेस की शुरुआत की थी. इनका यह बिजनेस 10 महीने पुराना है. यह कपल लोगों को 99 तरह के डोसा खिलाता है. इन्होंने अपने स्टॉल को भुक्कड़ डोसा नाम दिया है.
जॉब छोड़कर की बिजनेस की शुरुआत
नवीन कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी अनीता राणा के लिए जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करने का फैसला आसान नहीं था. अनीता राणा जावा डेवलपर है और नवीन कुमार बिजनेस एनालिस्ट का काम करते हैं. एक दिन नवीन ने जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया. उनके इस फैसले में पत्नी अनीता राणा ने भी साथ दिया. लेकिन सिर्फ नवीन ने ही अपनी जॉब छोड़ी है. अनीता जॉब के साथ नवीन का बिजनेस संभालने में मदद करती है.
अनीता और नवीन ने 27 जुलाई 2023 को अपने डोसा स्टॉल की शुरुआत की. आज उनके इस बिजनेस को 10 महीने बीत चुके है.
शुरूआत में कई मुश्किलों का किया सामना
जब नवीन और उनकी पत्नी ने मिलकर डोसा का बिजनेस शुरू किया, तो पहले कुछ दिन एक या दो कस्टमर ही आया करते थे. उनका काफी सारा खाना बर्बाद जाता था. लेकिन जैसे-जैसे लोगों को डोसा पसंद आने लगा, उनके कस्टमर भी बढ़ते चले गए. उन्होंने 50 रुपये में डोसा बेचने की शुरुआत की थी. अब वह 99 तरह के डोसा बेचते हैं. सभी डोसा में से पनीर और मसाला डोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.
नवीन और अनीता अपनी एक और ब्रांच दिल्ली में खोलना चाहते है. उनकी लखनऊ में दो ब्रांच है. कपल का प्लान है कि वे अगले साल दिल्ली एनसीआर में कुछ ब्रांच खोल सकते हैं.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान