आज हम जिनकी सफलता की कहानी लेकर आए हैं, उनका नाम संगीता पांडेय है. संगीता ने 1500 रुपये से बिजनेस की शुरुआत की थी. वे आज 3 करोड़ रुपये की कंपनी चला रही है. चलिए जानते हैं की संगीता ने 1500 रुपये से इतना बड़ा बिजनेस कैसे शुरू किया.
संगीता पांडेय उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली है. आज वे 3 करोड़ की कंपनी की मालिक है. उनका ये जीवन इतना आसान नहीं रहा. आज की ये सफलता की कहानी उन हाउसवाइफ के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो भी बिजनेस शुरू करना चाहती है.
कैसे की बिजनेस की शुरुआत
संगीता निर्भर बनाना चाहती थी. लेकिन छोटे बच्चे के साथ नौकरी करना इतना आसान नहीं रहता. इसलिए उन्होंने ऐसा कुछ करने के बारे में विचार किया, जिसे वे घर में बैठे-बैठे ही कर सकें. जिसके बाद उन्होंने मिठाई के डिब्बे बनाने का काम किया.
उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत मात्र 15,00 रुपये से की थी. उन्होंने कच्चा माल खरीदने के लिए पुरानी साइकिल का सहारा लिया. शुरुआती समय में संगीता को बिजनेस करने में कई दिक्कतें आई. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी.
शुरुआत में संगीता ने 100 डिब्बे तैयार किए और इन्हें बेचने वे बाजार पहुंच गई. ग्राहकों के अनुसार उन्हें कई बार डिब्बे की क्वालिटी और डिजाइन को बदलना पड़ा था. वे बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती थी. उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत करी.
जिसके बाद बिजनेस बढ़ाने के लिए संगीता को लोन भी लेना पड़ा. वहीं अपने बिजनेस के लिए जल्द संगीता ने कच्चा माल लखनऊ से खरीदना शुरू कर दिया. ऐसा कर उनके प्रोडेक्ट की क्वालिटी में भी सुधार आया. इसके साथ ही उनकी लागत भी कम आने लगी.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान