Business Idea : आज के समय में कई सारे लोग खुद का बिजनेस शुरू कर रहे है। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करते है, तो फिर आप उस बिजनेस के खुद मालिक होते है। इसके साथ ही बिजनेस का फायदा हो या नुकसान यह भी आपका ही होता है। अगर आप ऐसा करते है, तो फिर आप खुद को तो रोजगार देते ही है। इसके साथ ही आप अन्य कई लोगों को भी रोजगार देने की स्थिति में पहुंच जाते है। अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे है, तो फिर आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। जिसकी मदद से आप मोटी कमाई कर सकते है। इसके लिए आप स्टेशनरी की शॉप खोल सकते है, तो आइए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

ऐसे शुरू करें बिजनेस

अगर आप स्टेशनरी की शॉप को खोलते है, तो फिर इसके लिए आपको लगभग 50 हजार रु से 1 लाख रु तक का खर्चा आएगा। आज के समय में लगभग सभी जगह स्टेशनरी की मांग है। इस बिजनेस की एक बेहद खास बात ये है कि हमेशा चलने वाला बिजनेस है। इस शॉप में आप बच्चों की जरूरतों की चीजों को रख सकते है। जैसे कॉपी, किताबें, पेंसिल, मैप आदि।

Advertisement
बेहतर लोकेशन ढूंढे दुकान के लिए

अगर आप इस बिजनेस को सही तरीके से जमाना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको दुकान के लिए बेहतर लोकेशन की तलाश करना होगा। अगर आप स्टेशनरी की शॉप स्कूल या फिर कॉलेज के पास खोलते है, तो फिर आपके शॉप में ग्राहक आते रहेंगे और आपके पास एक नियमित आय आते रहेगी। इसके साथ ही अगर आप मुनाफा बढ़ाना चाहते है, तो फिर आप बच्चों से जुड़े खिलौने और क्रिएटिव गेम्स भी अपनी दुकान में रख सकते हैं। इन चीजों को ठीक ठाक बिक्री से अपनी कमाई बढ़ा सकते है।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
इतना होगा मुनाफा

अगर आप चाहो को स्टेशनरी की शॉप को खुद अकेले खोल सकते है। इसके साथ आप इस शॉप को पार्टनरशिप में भी खोल सकते है। अगर हम इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें, तो आप इससे लगभग से 30 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक शुद्ध मुनाफा हो सकता है।