नई दिल्ली, सितंबर 24। कई भारतीयों का गोरी मेम पर दिल आता है और वे उनसे शादी कर लेते हैं। कई गोरी मेम भी भारतीय लड़कों से शादी करने के लिए भारत तक आ गयीं। आपने ऐसी कई खबरें अब से पहले पढ़ी होंगी। मगर अब जो दिल के मामले की एक नयी खबर सामने आई है वो काफी अलग है। भारतीय लड़के को प्यार हुआ कोरियाई लड़की से और इसी लड़की की मदद से उसे आइडिया मिला फूड बिजनेस का। यानी इस भारतीय लड़के का घर भी बस गया और जीवन भर कमाई का इंतजाम भी हो गया। तो आइए जानते हैं इस अजब प्रेम की गजब कहानी के बारे में।
हम बात करने जा रहे हैं सूरज यादव की, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनकी कहानी में ट्विस्ट ये है कि उन्हें पहले प्यार हुआ, फिर शादी की और उसके बाद उनकी कोरियाई पत्नी की मदद से उनका बिजनेस भी सेट हो गया है। अब यह भारतीय लड़का हर महीने आराम से 6-7 लाख रुपए भी कमा रहा है। बताते चलें कि सूरज अब से करीब 13 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में कोरिया गए थे।
सूरज ने दक्षिण कोरिया में होटल और रेस्टोरेंट में काम किया। धीरे-धीरे वे सारा काम सीख गए। फिर सूरज ने अपना काम ही शुरू कर दिया। इसी दौरान सूरज की मुलाकात एक कोरियाई लड़की से हुई और उससे दोस्ती हो गयी। दोस्ती प्यार में बदल गयी और फिर दोनों ने घर बसाने की सोची। अंत में शादी हो गयी। बस फिर क्या था ये शादी सूरज के लिए लकी साबित हुई।
सूरज अब अपनी पत्नी और पत्नी के भाई के साथ साउत कोरिया में अपना फूड स्टॉल चला रहे हैं। उनका फूड स्टॉल वहां की एक मैन ख्य मार्केट में है। वे दोपहर दो बजे से लेकर रात 11 बजे तक अपना फूड स्टॉल चलाते हैं। वे कई नॉन-वेज डिश लोगों को परोसते हैं। खास बात यह है कि वह उन डिशों में भारतीय मसालों का इस्तेमाल करते हैं। वे इन मसालों को खुद तैयार करते हैं।
वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक फेसबुक पेज फार्मिंग लीडर पर सूरज का वीडियो है। वीडियो में कमाई के बारे में पूछे जाने पर सूरज कहते हैं कि वे हर महीने 6 से 7 लाख रु तक कमा रहे हैं। उनकी कहानी काफी वायरल हो रही है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो को 2.2 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। ये वीडियो 10 लाख से अधिक लाइक हासिल कर चुकी है। सूरज का काम काफी मेहनत वाला भी है। पर फिर भी वे अपने फूड बिजनेस से अच्छा पैसा कमा पा रहे हैं।
दक्षिण कोरिया में रह रहे भारतीयों में भारत से गए प्रवासी और उनके वंशज शामिल हैं। उनमें से अधिकांश सियोल में रहते हैं जबकि कोरिया के अन्य हिस्सों में कम आबादी रहती है। वहां वे अलग-अलग कामों में लगे हुए हैं।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत