Business Idea : देश में सेहत को लेकर लोगों के बीच में जागरूकता काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में विशेष करके सोया प्रोडक्ट जो लोग सेहत को लेकर जागरूक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे है। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। सोयाबीन से कई सारे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट दूध, पनीर और सॉस बनाएं जाते है। ऐसे में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आपके लिए सोया मिल्क का बिजनेस एक शानदार विकल्प का सकता है, तो आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

सोया मिल्क के लाभ

सोया मिल्क में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और इसमें वसा और कार्बोहाइट्रेड काफी कम होता है और सोया मिल्क में केलेस्ट्रोल नहीं होता है। इतना ही नहीं यह बुजुर्गों, बच्चों, शिशुओं और गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट भोजन है क्योंकि सोया मिल्क में शाकाहारी प्रोटीन होता है।

Advertisement
इस बिजनेस को शुरू करने में कितनी आयेगी लागत

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 7 लाख 57 हजार रु की लागत आएगी। इस बिजनेस के लिए आपको मशीन और उपकरणों की जरूरत होगी। इसमें आपको लगभग 5.27 लाख रु की जरूरत होगी। वहीं, आपको वर्किंग कैपिटल के रूप में 2.30 लाख रु की राशि रखनी होगी।

Business Idea: Winter Season में कैसे शुरु करें Spices Business | Good Returns *News
इस बिजनेस से कितनी होगी आपकी कमाई

आप इस बिजनेस से आपकी सालाना करीब 16 लाख रु की होगी। सारे खर्चे को घटा दिया जाए, तो फिर आपका जो नेट प्रॉफिट होगा। वो करीब 2,08,490 रु का होगा। इस हिसाब से देखे, तो आप हर महीने लगभग 18 हजार रु की कमाई कर पाएंगे। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है और आपके पास इस बिजनेस को शुरू करने के लिए राशि नहीं है, तो फिर इसके लिए आप पीएम मुद्रा योजना से लोन भी ले सकते है। इस तरह आप सोया मिल्क के बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इस बिजनेस की सहायता से एक शानदार कमाई कर सकते है।