Small Business Idea: देश में जल्द ही इस साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाली है. दिवाली की तैयारी में लोग घरों की सफाई में जुट चुके हैं. ऐसे में लोगों को घर में काफी कबाड़ इकट्ठा हो चुका होगा. आप इसी कबाड़ को खरीदकर हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Advertisement

अगर आप ऐसे बिजनेस की तलाश में है, जो कम पैसे लगाकर शुरू किया जा सकें. तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए है. इस बिजनेस से आपकी हर महीने मोटी कमाई हो सकती है. हम बात कर रहे हैं कबाड़ के बिजनेस की. इसे वेस्ट मटीरियल का रीसाइकिल बिजनेस भी कहा जाता है.

Advertisement

Small Business Idea: कितनी लगेगी लागत?

बिजनेस शुरू करने से पहले हम हमेशा ये देखते है कि उस बिजनेस में कितनी लागत लगने वाली है. अगर आप कबाड़ या वेस्ट मटीरियल से रीसाइकिल का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 10 से 15 हजार रुपये इस बिजनेस में निवेश करने होंगे.

आप 10 से 15 हजार रुपये की लागत के साथ कबाड़ का अच्छा-खासा बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

Advertisement

Low Investment Business Idea: ऐसे करें बिजनेस की शुरुआत

सबसे पहले आपको अपने आसपास से कबाड़ इकट्ठा करना होगा. आप चाहे तो कबाड़ इकट्ठा करने के लिए नगर निगम से भी संपर्क कर सकते हैं. लेकिन कबाड़ इकट्ठा करने से पहले ये रिसर्च जरूर करें कि कौन-से कबाड़ से कौन सा प्रोडेक्ट बनाया जा सकता है.

जैसे टायर से कुर्सी-टेबल बनाया जा सकता है. बोरी से आप बैग और पुराने कांच के बर्तन और प्लासटिक के चीजों से सजावट के सामान बनाए जा सकते हैं. अगर आप तोड़ा रिसर्च करें तो कबाड़ से कई तरह के चीजे बन सकती है.

Advertisement

इस बिजनेस को कर आप मालामाल हो सकते हैं. बस आपको तोड़ी रिसर्च करनी होगी.

Business Ideas: कितनी होगी कमाई ?

इस बिजनस को करने के लिए आपको बस कबाड़ चाहिए होगा. इसके साथ ही सजावट के अलग-अळग सामान की भी जरूरत होगी. आप इन्हें रिसाइकिल कर ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से बेच सकते हैं. अगर आपका प्रोडेक्ट दिखने में अच्छा हुआ, तो इसकी अच्छी खासी कीमत मिल सकती है.

Advertisement

आपकी कामाई बनाए गए प्रोडेक्ट पर निर्भर करती है. इसके साथ ही इस बात पर भी की आप कितना प्रोडेक्ट बेच पा रहे हैं.