बिजनेस करना आसान नहीं होता. कई लोग बिजनेस करना तो चाहते हैं, लेकिन वे नौकरी छोड़ बिजनेस नहीं कर सकते. क्योंकि उन्हें हमेशा एक स्थायी इनकम सोर्स चाहिए होता है. आज हम ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए है. जिसे आप नौकरी के साथ शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस से आपकी हर महीने मोटी कमाई हो जाएगी. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Advertisement

अगर आप ऐसा कोई बिजनेस आईडिया ढूंढ रहे हैं. जिसे नौकरी के साथ किया जा सकें, तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए सही साबित हो सकता है. हम बात कर रहे हैं, ब्रेड बनाने के बिजनेस (Bread Making Business Idea) के बारे में.

Advertisement

ब्रेड की डिमांड आज हर जगह है. सबसे ज्यादा इसकी डिमांड शहरों में रहती है. लोग इसे नाश्ते के वक्त या शाम में चाय के वक्त स्नैक्स के रूप में खाते हैं. इसकी डिमांड हर सीजन में रहती है. इसलिए इसके डिमांड की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

वहीं इस बिजनेस की खास बात ये है कि आपको थोड़े ही पैसे निवेश करने होते है और आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.

Advertisement

How to open Small Business: ऐसे शुरू करें बिजनेस

ब्रेड मेकिंग बिजनेस के लिए सबसे पहले आपको फैक्ट्ररी तैयार करने की जरूरत होगी. इसके साथ ही आपको बिल्डिंग, मशीन, पानी की सुविधा और कुछ कर्मचारियों की जरूरत भी पड़ेगी. वहीं आप इसे छोटे पैमाने पर शुरू कर सकते हैं. जिसके लिए आपको 1000 स्क्वायर फीट में फैक्ट्री शुरू करना होगा.

वहीं अगर आप ब्रेड मेकिंग बिजनेस शुरू करना चाहते है, तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही एफएसएसएआई (FSSAI) से लाइसेंस भी लेना होगा. अगर आप इस बिजनेस को छोटे पैमाने से शुरू करते हैं, तो आप इसे आगे जाकर बढ़ा भी सकते हैं.

Advertisement

Small Business idea With Low Investment: कितना करना होगा निवेश ?

अगर आप ब्रेड मेकिंग का बिजनेस करते है, तो आपको छोटे लेवल पर भी शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये निवेश करने होंगे. आप बिजनेस शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी पैसे उधार ले सकते हैं.

Small Business idea: कितनी होगी कमाई?

आज ब्रेड का एक पैकेट 20 रुपये, 40 रुपये और 55 रुपये तक बिक जाता है. जैसे-जैसे कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे ब्रेड की क्वालिटी पर भी फर्क आता है. आप ब्रेड का पैक्ट 40 से 60 के रुपये बीच बेच सकते हैं. हर एक पैकेट में आपको 20 रुपये का मुनाफा हो जाता है. आप इस बिजनेस से हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं.