Sheep Farming Business Idea: अक्सर हम लाइवस्टॉक फार्मिंग के बिजनेस को नकार देते हैं, लेकिन अगर आप गांव में रहते हैं, तो भेड़ पालन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। किसानों को भेड़ पालकर कई फायदे मिलते हैं। भेड़ों से किसान जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपको आज इस बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। गौरतलब है कि इस बिजनेस को शुरू करके आप बड़ी आसानी से मोटी कमाई कर सकते हैं और लाखों रुपए बना सकते हैं।

Advertisement

भेड़ पालन करने आप उनके बालों का ऊन बनाकर अच्छी खासी कीमत पर मार्केट में उन्हें बेच सकते हैं। इससे जबरदस्त कमाई होती है और बड़ी आसानी से एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स भी बन जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ये बिजनेस शुरू करने के लिए आपको काफी कम पैसों की जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा भेड़ पालन के लिए सब्सीडी भी दी जा रही है।

Advertisement

इस बिजनेस को शुरू करने में लगेंगे कितने पैसे

अगर आप चाहें तो करीब 20 भेड़ों के साथ ये बिजनेस आइडिया शुरू कर सकते हैं। भेड़ की कीमत 3 हजार रुपए से लेकर 8 हजार रुपए तक होती है। वहीं 20 भेड़ तक को खरीदने के लिए आपको करीब 1.5 लाख रुपए तक खर्च करने होंगे। यह बिजनेस कम से कम 500 वर्गफुट की जगह काफी होती है। तो अगर आप गांव में रहते हैं, तो ये बिजनेस आसानी से शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

इस एरिया को बनाने के लिए आपको आपको कम से कम 40000 रुपए तक की लागत लगानी होगी। इस हिसाब से ये बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 2 लाख रुपए तक के आस पास तक की रकम लगानी होगी। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार के द्वारा इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सरकार भी सब्सीडी मिल रही है।

Advertisement

सरकार भी देगी सब्सीडी

आगर आप ये बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं और पैसों की दिक्कत आ रही है, तो आपको इस पर सरकार के द्वारा सब्सीडी भी दी जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ये बिजनेस शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लागत में लगने कुल कीमत का आधा हिस्सा यानी 50 प्रतिशत तक सब्सीडी के तौर पर मिलता है।

Advertisement

लेकिन आपको एक बात ध्यान रखना होगा कि आप जब भी भेड़ खरीदें, तो वो हमेशा बेहतर नस्ल की भेड़ें होनी चाहिए। इनसे आपको अच्छी मात्रा में दूध मिलता है, साथ ही उनसे ऊन भी काफी ज्यादा निकलता है। इसके अलावा आपको इनके लिए रोज पर्याप्त मात्रा में चारे का प्रबंध भी करना पड़ेगा। अगर आप इस बिजनेस को शुरू कर रहे हैं, तो कम समय में बड़ी आसानी से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।

Advertisement

अगर आप के पास 25 से 30 भेड़ हैं, तो बड़ी आसानी से 7 से 8 साल के अंदर लाखों रुपए कमा सकते हैं। अगर आप गांव में रहते हैं, तो भेड़ों को चरा भी सकते हैें, इससे चारे पर लगने वाला खर्चा काफी हद तक कम हो जाता है और आपका प्रॉफिट भी काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Gold Rate in Bangalore: धड़ाम से गिरे सोने के भाव, चेक करें 22k, 24k के ताजा रेट्स