Business Idea : देश में खाने पीने की चीजों के बनाने के अधिकतर बिजनेस फेल नहीं होते हैं। अगर आप ऐसे किसी बिजनेस को शुरू करते है और अपने प्रोडक्ट की क्वॉलिटी को बेहतर रखते है, तो फिर बाजार में काफी जल्दी अपनी एक पहचान बना सकते है और बेहतर कमाई कर सकते है। आज के समय में बाजार में कई सारी कंपनी है। जो केवल एक ही तरह के प्रोडक्ट बना रही है। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं, इस बिजनेस का नाम रस्क मेकिंग बिजनेस है। अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में रस्क खाना काफी पसंद करते हैं, इसकी मांग भी बाजार में काफी अधिक है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप एक बेहतर कमाई कर सकते है, तो चलिए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आपको रस्क बनाने के लिए डिवाइडर मशीन, रस्क मोल्ड्स, सर्पिल मिक्सर मशीन, रस्क स्लाइसर मशीन, रोटरी रैक ओवन और पैकेजिंग आदि मशीन की जरुरत होगी। इसके साथ ही कच्चे माल के रूप में चीनी, घी, मैदा, सूजी, इलायची, ग्लूकोज, दूधकस्टर्ड, ब्रेड इंप्रूवर और नमक की जरूरत होगी। जिसको आप बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप मशीन को ऑनलाइन मार्केट की सहायता से बेहद आसानी से खरीद सकते है।
अगर आप खाने-पीने से जुड़े प्रोडक्ट बनाने के किसी भी बिजनेस को देश में शुरू करते है, तो फिर आपको लाइसेंस लेना जरूरी है। इसी कारण अगर आप रस्क बनाने का बिजनेस शुरू करते है, तो फिर आपको लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस के अलावा उद्योग आधार सर्टिफिकेट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से एनओसी सर्टिफिकेट भी लेना होगा।
अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर में शुरू करते हैं, तो फिर आपको रस्क बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए 30 लाख रु से लेकर 35 लाख रु तक का खर्चा आ सकता है। वहीं, इस बिजनेस की कुछ मशीन के बिना शुरुआती लागत की बात करते हैं, तो यह केवल 4 लाख रु से 5 लाख रु तक कम कर सकते हैं। अगर आप बेहतर रस्क बनाते है और इसकी मार्केटिंग भी अच्छी करते है। इसके बाद अगर आपका बिजनेस चलने लगता हैं, तो फिर इस बिजनेस के माध्यम से आप लाखों रु की कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान