Nepal Richest Person Net Worth: बिनोद चौधरी नेपाल के सबसे अमीर शख्स है. जिस प्रोडेक्ट को ये बेचते है, उसकी डिमांड भारत के हर गली में हैं. बिनोद बचपन में अकाउंटेंट बना चाहते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. आज वे नेपाल के सबसे अमीर आदमी या अरबपति है. चलिए इनकी सफलता की कहानी जानते हैं.

Advertisement

बिनोद चौधरी के वैसे तो कई बिजनेस है, लेकिन उनका एक बिजनेस भारत में काफी पॉपुलर है. वो है इंस्टेंट नूडल का बिजनेस. इस नूडल को वाई-वाई (Wai-wai noodles) भी कहा जाता है. ये वाई-वाई नूडल युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है.

Advertisement

वाई-वाई आज इतना पॉपुलर हो गया है की वे अब मेगी को भी चुनौती देने लगा है.

1.8 बिलियन डॉलर है कुल संपत्ति

फोर्ब्स से मिले डेटा के अनुसार चौधरी की कुल संपत्ति 1.8 बिलियन डॉलर है. हालांकि दुनिया के सबसे अमीर आदमी या भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के मुकाबले इनकी संपत्ति काफी कम है. लेकिन ये हमारे पड़ोसी देश नेपाल के सबसे अमीर शख्स है और एकमात्र अरबपति भी है.

Advertisement

कैसे आया वाई-वाई नूडल्स का आइडिया?

चौधरी ने देखा की थाईलैंड में लोगों के बीच इंस्टेंट नूडल्स को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने देश में भी लाने का फैसला किया. उन्होंने नेपाल में वाई-वाई न्यूडल्स की शुरुआत की. धीरे-धीरे ये नूडल्स भारत में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा.

भारत के अलावा वाई-वाई नूडल्स ने कई देशों के बीच अपनी जगह बना ली है. वहीं आज वाई-वाई नूडल्स मेगी जैसे पॉपुलर प्रोडेक्ट को टक्कर देने लगे हैं.

Advertisement

ऐसे की बिजनेस में ग्रोथ

वैसे तो बिनोद चौधरी कई तरह के बिजनेस कर रहे हैं. लेकिन वाई वाई नूडल्‍स उनके प्रमुख बिजनेस में से एक है. उन्होंने वाई-वाई नूडल्स के लिए नेशनल पैनसोनिक के साथ साझेदारी भी की है. इसके अलावा वे नेपाली मार्केट में सुजुकी की कारें पेश कर चुके हैं. चौधरी के आज कई तरह के अलग-अलग कारोबार मौजूद हैं.

Advertisement

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 1990 में चौधरी ने सिंगापुर में स‍िन्‍नोवेशन ग्रुप की स्थापना की थी. इसके अलावा साल 1995 तक उन्‍होंने नेपाल के नबिल बैंक में कंट्रोल‍िंग स्‍टेक ले लिया था.

वहीं साल 2015 में जब नेपाल में बहंकर भूकंप के आया, तब चौधरी ने घरों और स्कूलों के पुननिर्माण के लिए 20 करोड़ से ज्‍यादा का दिए थे. इसे पता चलता है कि वे अपनो की हमेशा मदद करते हैं. उस समय उन्होंने लोगों को वाई-वाई के डिब्बे खाने में दिए थे.