नयी दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के लिए खास शुरुआत की है। पेटीएम ने छोटे कारोबारियों के लिए एक स्मार्ट पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) डिवाइस पेश किया है। इस डिवाइस के जरिए छोटे कारोबारों का आसानी से डिजिटलीकरण होगा। पेटीएम के मुताबिक इस डिवाइस का उपयोग पेमेंट लेने के साथ-साथ ऑर्डर प्रोसेस करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें पेटीएम की 'स्कैन टू ऑर्डर' सर्विस भी शामिल की गई है, जिसे देश भर में रेस्टोरेंट इस्तेमाल कर रहे हैं।
कहां-कहां इस्तेमाल हो सकेगा ये डिवाइस
रेस्टोरेंस के अलावा इस डिवाइस को डिलीवरी कर्मी, किराना स्टोर्स, छोटे दुकानदार और अन्य लोग डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ महीनों के भीतर ऐसे 2 लाख से अधिक डिवाइस जारी करना है, जिनसे हर महीने 2 करोड़ से अधिक लेनदेन जनरेट होंगी। इस डिवाइस को जीएसटी वाला बिल जनरेट करने के लिए पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप के साथ इंटीग्रेट किया गया है। साथ ही व्यापारी सभी लेनदेन और सेटलमेंट का प्रबंधन कर सकेंगे।
डिजिटल इंडिया मिशन से जोड़ना है उद्देश्य
पेटीएम की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रेणु सत्ती के मुताबिक पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप, खाता और पेआउट सेवाएं कारोबारों को उनकी दक्षता में सुधार करने और डिजिटल इंडिया मिशन में शामिल होने के लिए जरूरी डिजिटलीकरण सहायता दे रही हैं। चल रही महामारी के दौरान व्यवसायों ने 1500 रुपये से अधिक के भुगतान के लिए पेटीएम वॉलेट, फूड वॉलेट, गिफ्ट वाउचर या लाखों लाभार्थियों के बैंक खाते का इस्तेमाल किया है।
पेटीएम का नया खास फीचर
पेटीएम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। पेटीएम ने अपने प्लेटफॉर्म पर सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा शुरू की है। पेटीएम आपको ये सुविधा फ्री में देगी। आप डिटेल में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर सकेंगे। इतना ही नहीं एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट की क्रेडिट रिपोर्ट भी पेटीएम ऐप पर देखी जा सकेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान