नयी दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने खादी इंडिया की आधिकारिक ई-कॉमर्स साइट 'eKhadiIndia.com' लॉन्च कर दी है। वेबसाइट पर 500 से अधिक वेराइटीज के 50,000 से अधिक उत्पाद हैं। इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न कैटेगरी के खादी और ग्रामोद्योग के उत्पाद भी मिलेंगे। ये पोर्टल एक ऐसे ईकोसिस्टम को बनाने की दिशा में कदम है जो एमएसएमई (सूक्ष्म और लघु और मध्यम उद्यम) को पीएम मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।
क्या है सरकार की प्राथमिक्ता
पोर्टल के ट्रायल लॉन्च के दौरान एमएसएमई सचिव ए.के. शर्मा ने कहा कि हमारे बुनकर, कारीगर, शिल्पकार और किसानों का हित हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रही है। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए ईकोफ्रेंड्ली और ऑथेंटिक खादी और पारंपरिक ग्राम उद्योग उत्पाद हमेशा से भारत के लोगों के दिल के करीब बने हुए हैं। अब यही उत्पाद भारतीय सिर्फ एक क्लिक पर ऑनलाइन खरीद सकेंगे।
घर पर मिलेगा पसंदीदा प्रोडक्ट
eKhadiIndia.com पोर्टल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा और उनके दरवाजे पर प्रोडक्ट पहुंचाएगा। पिछले कुछ महीनों से कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार एक ईकोसिस्टम बनाने के लिए कड़ा प्रयास कर रही हैं। केवीआईसी का ईकॉमर्स पोर्टल इसी दिशा में लगातार प्रयास का नतीजा है। आइए जानते हैं Ekhadiindia.com के उन प्रमुख कम्पनोंट के बारे में जो इसे बाकी ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से अलग बनाते हैं।
खादी और गांवों के उद्योग पर केंद्रित
ये प्लेटफॉर्म खास कर खादी और विलेज इंडस्ट्रीज उत्पादों पर केंद्रित है। आपको यहां प्रामाणिक खादी ट्रेड मार्क प्रोडक्ट मिलेंग। यह एक ऐसे ईकोसिस्टम पर तैयार किया गया है, जहां कोई भी एसएमई / कारीगर / बुनकर अपने उत्पादों को सीधे बेच सकते हैं और इस प्रकार देश को डिजिटल इंडिया और "आत्मनिर्भर भारत" की ओर ले जा सकते हैं। ekhadiindia.com वेबसाइट किसी भी अन्य आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले ईकॉमर्स पोर्टल के जैसा ही है। पोर्टल पर बल्क ऑर्डर और डायरेक्ट सेलर्स रजिस्ट्रेशन के फीचर्स भी हैं।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!