Business Idea: आज के समय में कई सारे लोग है जो अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन वे बिजनेस इसलिए शुरू नहीं कर पाते हैं क्योंकि बिजनेस को शुरू करने के लिए काफी अधिक राशि की जरूरत होती है। मगर कई सारे ऐसे बिजनेस भी हैं जिन्हें बेहद कम लागत से शुरू किया जा सकता हैं।

Advertisement

अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिस बिजनेस को आप लागत में शुरू कर सकते है और एक तगड़ी कमाई कर सकते हैं हम आपसे जिस बिजनेस की बात कर रहें है उसका नाम मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस है, तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

Advertisement

देश में डिजिटलाइजेशन काफी तेजी के साथ हो रहा है। यही वजह है कि आज के समय में मार्केट में इन प्रोडक्ट की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके साथ ही इस बिजनेस की एक खास बात ये भी है कि इस बिजनेस का कोई सीजन नहीं है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो फिर आप इससे 12 महीने ही एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।

Advertisement

आज के वक्त में मोबाइल के लिए कई सारी चीजें जैसे ईयरफोन, चार्जर, कई तरह के केबल, कार्ड रीडर, फैन आ गए हैं। मार्केट में इन प्रोडक्ट की मांग भी काफी अधिक है। ऐसे में आप भी इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो फिर एक बेहतर कमाई कर सकते है।

इस बिजनेस को शुरू करते वक्त आप यह पता करें कि कौन सी एक्सेसरीज आज कल ट्रेंड में चल रही है।
आप उसी के हिसाब से समान को खरीदे। अगर आप अलग अलग कैटेगरी के अलग समान को खरीदते है, तो फिर आपको इससे काफी फायदा होगा।

Advertisement

कई कैटेगरी के समान रखने से ग्राहकों को कई अलग अलग तरह के समान देखने को मिलेंगे। ऐसे संभावना ज्यादा होगी। कि ग्राहक आपका समान को खरीदे। आप समान को भीड़ वाले इलाके में स्टॉल लगाकर भी बेच सकते है या फिर आप समान को घूम घूम कर भी बेच सकते हैं। इस बिजनेस को पार्ट टाइम भी किया जा सकता है और फुल टाइम भी किया जा सकता है।

Advertisement

अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें तो फिर आप इस बिजनेस में लागत से 2 से 3 गुना कमाई कर सकते हैं। हम इसको एक उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर आपने कोई सामान को करीब 12 रु में खरीदा तो इसके आप बेहद आसानी से लगभग 50 रु में बेच सकते हैं। आप इस बिजनेस को लगभग 5 हजार रु के निवेश से शुरू कर सकते है। जैसे जैसे आपकी कमाई बढ़ती जाती है। आप निवेश को बढ़ा सकते हैं। यह बिजनेस आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Advertisement