Business Idea : एक व्यक्ति के लिए पानी और पैसा दोनों ही चीज बहुत ही जरूरी होती है। अगर पानी नहीं होगा, तो फिर जीवन पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। आज के समय में साफ पानी की मांग काफी अधिक बढ़ रही है। इतना अधिक प्रदूषण बढ़ चुका है। कि अगर आप जरा सा भी खराब पानी पीते है, तो फिर आपको बीमारियां हो सकती है। अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे सोच रहे है, तो फिर ऐसे में मिनरल वॉटर का बिजनेस का बिजनेस शुरू कर सकते है और बेहतर कमाई कर सकते है, तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

Business Idea : बनाना चिप्स के बिजनेस से होगी मोटी कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

जिस जगह में टीडीएस लेवल अधिक न हो ऐसी जगह पर आपको वाटर प्लांट को लगाना चाहिए। इसके बाद आपको प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा। इसके साथ ही आपको प्रशासन से आईएसआई नंबर भी लेना होगा। बहुत सारी कंपनियां है। जो कॉमर्शियल आरओ प्लांट बना रही हैं। अगर हम इनकी कीमत की बात करें, तो यह 50 हजार रु से लेकर 2 लाख रु तक आ सकती है साथ ही आपको कम से कम 100 जार (20 लीटर कैपेसिटी) खरीदने होंगे। अगर इनके खर्चे को बात करें, तो आपको 4 लाख रु से 5 लाख रु तक का खर्चा आएगा। अगर आपके पास इतना अधिक पैसा नही है, तो फिर आप बैंक में लोन के लिए भी आवेदन कर सकते है। अगर आप 1 हजार लीटर प्रति घंटा का पानी प्रोडक्शन होता है, तो फिर लगभग 30 से 50 हजार रु हर महीने आसानी से कमा सकते हैं।

इस तरह शुरू करें बिजनेस

अगर आप मिनरल वॉटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आप सबसे पहले एक कंपनी बना ले। इसके लिए आपको कंपनी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आपको आरओ, बोरिंग और चिल्लर मशीन और कैन आदि रखने के लिए 1000 से 1500 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। ताकि यह पर जो पानी है। इसके स्टोरेज के लिए टंकियां बनाई जा सकें।

Business Idea : घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, आसान है बिजनेस |Good Returns
इस बिजनेस से मुनाफा

इस बिजनेस को कई लोग कर रहे है और एक बेहतर कमाई भी कर रहे है। अगर आप रोजाना 150 ग्राहक है और हर दिन प्रति व्यक्ति एक कंटेनर की सप्लाई है और प्रति कंटेनर की बात करें, तो यह 25 रु है, तो आप आराम से महीने के 1,12,500 रुपए की कमाई कर सकते है। अगर हम इसमें सारा खर्चा भी निकाल कर देखे, तो आप आराम से 15 से 20 हजार रु का प्रॉफिट बना सकते है। आप ग्राहक जैसे जैसे बढ़ते जाएंगे। आपकी कमाई में भी इजाफा होते रहेगा।