Business Idea : आज के समय में बाजार में ऐसी कई सारी चीजों की मांग काफी अधिक है जिनका उत्पादन काफी कम मात्रा में होता है। इन्हीं फसलों में एक लेमनग्रास भी है। अगर आप किसी नई फसल की खेती करके एक मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए लेमन ग्रास की खेती का बिजनेस एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

अगर आप इस फसल की खेती करना चाहते हैं तो फिर आपको इसके लिए सबसे पहले खेतों की मेड़ों को तैयार करना होगा। जब आपके खेतों की मेड़ तैयार हो जाती है इसमें इस घास के बीजों को रोपा जाता है।

Advertisement

इसकी बेहतर पैदावार के लिए 15 दिन के भीतर इसको पानी दिया जाता है घास में 30 दिन तक पानी डाला जाता है जिससे इसकी पैदावार बेहतर होती है इसके बाद इसकी कई बार कटाई कर सकते है। 1 वर्ष में इसकी तीन से चार बार कटाई की जा सकती है।

लेमन ग्रास की डिमांड और कीमत दोनों ही अधिक होने की एक वजह यह भी है कि इसमें कई तरह के गुण पाए जाते है।

Advertisement

लेमनग्रास से कई तरह के बिजनेस किए जा सकते हैं इसका इस्तेमाल सुखाकर चाय पत्ती में मिलाने में भी किया जाता है। इसके साथ ही इसको आप सीधे तौर पर मार्केट में भेज भी सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं इसके साथ ही इसका तेल बनाकर भी बेचा जाता है।

अगर आप लेमन ग्रास की खेती का बिजनेस करते हैं तो फिर ऐसे आप 1 वर्ष में लाखों रुपए तक की पैदावार कर सकते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप इसकी खेती 1 वर्ष में 3 बार तक की जा सकती हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाजार में लेमन ग्रास के तेल की कीमत लगभग 1500 रु प्रति लीटर तक होती है। इस तरह आप इस बिजनेस से हर वर्ष एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।