LED Bulb Business Idea: अगर आप कम पैसे लगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो एलईडी बल्ब का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपको एलईडी बल्ब नहीं बनाना आता है तो आप कई ऑर्गेनाइजेशन से इसकी ट्रेनिंग भी ले सकते हैं। इस बिजनेस की शुरुआत करके आप कम समय में बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। लोग बताते हैं की एलइडी बल्ब बनाना काफी ज्यादा आसान काम होता है।
इसका प्लांट लगाने के लिए भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। आप चाहे तो बड़ी आसानी सेघर बैठे इस बिजनेस को शुरू करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। जब से एलईडी बल्ब मार्केट में आए हैं, इन्होंने सीएफएल और टंगस्टन बल्ब को रिप्लेस कर दिया है। आईए जानते हैं, कैसे एलईडी बल्ब का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कैसे शुरू होगा एलईडी बल्ब का बिजनेस
एलईडी बल्ब का बिजनेस आप बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट से शुरू कर सकते हैं। कई सारे संस्थान आपको इस समय एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग देते हैं जहां से आप इसे बनाना सीख सकते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेनिंग में आपको बल्ब बनाने से लेकर, इसकी खरीद मार्केटिंग और दूसरे पहलुओं के बारे में भी बहुत सारी जानकारी दी जाती है।
साथ ही ट्रेनिंग लेते समय आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार द्वारा मिल रही सब्सिडी की जानकारी भी दी जाती है। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा पूंजी नहीं है तो मात्र 50,000 रुपए की पूंजी लगाकर अपना बिजनेस खोल सकते हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत कई आर्गेनाइजेशन के द्वारा और कई सारी एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनियों के द्वारा भी इसकी ट्रेनिंग दी जाती है।
मार्केट में क्यों है एलईडी बल्ब की इतनी ज्यादा डिमांड
एलईडी बल्ब जल्दी फ्यूज नहीं होते हैं इसी वजह से मार्केट में इनके डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा यह सीएफएल की तरह गिरने पर जल्दी टूटते भी नहीं है। इसके अलावा यह बिजली की भी काफी कम खपत करते हैं जिससे आपको प्रॉपर रोशनी मिलती है और बिल भी ज्यादा नहीं आता है। यही कारण है की मार्केट में लगातार एलईडी बल्ब की डिमांड बढ़ती जा रही है। टंगस्टन बल्ब के मुकाबले यह ज्यादा चलाते हैं और सीएफएल के मुकाबले काफी मजबूत होते हैं। इन पर बारिश का भी कोई असर नहीं पड़ता है।
जानें कैसे फायदे का सौदा है एलईडी बल्ब का बिजनेस
एक एलइडी बल्ब को बनाने के लिए करीब 50 रुपए का इन्वेस्टमेंट आता है। यह आपको मार्केट में बड़ी आसानी से 100 रुपए की मिनिमम प्राइस पर मिलता है। ऐसे में आपको एक बल्ब पर 50 का सीधा फायदा हो सकता है। इस तरह से अगर आप एक दिन में 100 पीस बल्ब निकल रहे हैं, तो आपको 5000 रुपए का मुनाफा हो सकता है।
अगर आपका बिजनेस आईडिया धीरे-धीरे बड़ा होता गया और अपने रोज 100 एलईडी बल्ब की बिक्री शुरू कर दी तो आप आसानी से महीने के डेढ़ लाख रुपए कमा सकते हैं। यह 1.5 लाख रुपये सिर्फ फायदा होगा और आपकी टोटल आमदनी 3,00,000 रुपए की होगी।
More Articles
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित
- RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट