Business Idea : अगर आप खेती करते हैं और आप खेती के माध्यम से एक तगड़ी कमाई करना चाहते है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती हैं। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इस बिजनेस आइडिया का नाम जूट की खेती का बिजनेस है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
जूट पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक उपयोगी नेचुरल फिबर बनकर उभरा है। मार्च से अप्रैल के बीच गेहूं और सरसों को कटाई के बाद जूट की बुवाई की जाती है। ऐसे में यह समय आपके लिए बेहतर मौका हो सकता है। अगर आप चाहे तो तगड़ी कमाई के लिए इस फसल को लगा सकते हैं।
मिट्टी और जलवायु के हिसाब से देश में कुछ खास फसल को उगाया जाता है। उन फसलों में जूट की फसल भी शामिल है। पूर्वी भारत के किसान काफी बड़ी मात्रा में इसकी खेती करते है। वहीं पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा आदि भी जूट के बड़े उत्पादक प्रदेशों की लिस्ट में शामिल हैं।
भारत के लगभग 100 जिलों में जूट की फसल मुख्य तौर पर बोई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने जूट की कीमतों में 6 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। इस फायदा यह होगा कि किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
दुनिया भर में जो जूट उत्पादन होता है इसका 50 प्रतिशत हिस्सा भारत में होता है। थाईलैंड, चीन और बांग्लादेश में जूट उत्पादन होता है।
अगर हम जूट की बात करें तो फिर जूट एक नकदी फसल है। यह एक चमकदार, लंबा और कोमल पौधा होता है। इसके रेशे को एकत्र किया जाता है और एक मोटा सूत या धागा बनाया जाता है।
इतना ही नहीं इसी से पैकिंग के लिए दरी, पर्दे, बैग, बोरे, सजावटी सामान, टोकरियां बनाई जाती हैं। अनाज के पैकिंग में जो बोरिया उपयोग होती है। इन बोरियों को भी जूट से बनाया जाता है।
जूट के प्लांट से लुगड़ी बनाई जाती है। इससे कुर्सियां बनाई जा सकती है। आज के वक्त में जूट की मांग काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। ऐसे में आप जुट की फसल से एक तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग