Business Idea : आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम फोटो को शेयर करने और देखने बस का जरिया नहीं हैं। बल्कि इसके जरिए कई सारे ऐसे लोग हैं जो अच्छी खासी कमाई कर रहें हैं। कई सारे लोग इंस्टाग्राम पर प्रमोशन करके बेहतर कमाई कर रहें हैं। इंस्टाग्राम पर आपके फॉलोअर ज्यादा हो या कम इसका आपकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता हैं। कम फॉलोअर में भी आप बेहतर कमाई कर सकते हैं, तो फिर जानते हैं कि इंस्टाग्राम के माध्यम से कैसे बेहतर कमाई की जा सकती हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर बनकर कमाई

Advertisement

अगर आप इंस्टाग्राम पर इंफ्लूएंशर बनते हैं, तो फिर बेहद आसानी से शानदार कमाई कर सकते हैं। अगर आप इंस्टाग्राम इंफ्लूएंशर बनकर बेहतर कमाई करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपके कम से कम 5000 फॉलोअर होना चाहिए। आपके फॉलोअर की संख्या जितनी अधिक बढ़ेगी कंपनियां अपनी ब्रांडिंग के लिए आपसे संपर्क करेंगी। आपको अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से ब्रांड या कंपनी के पोस्ट डालेंगे। जिसके बदले कम्पनी आपको पैसे देती हैं। हालांकि इसमें थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए और फर्जीवाड़े से बचना चाहिए।

Advertisement

कमाई एफिलिएट लिंक के प्रमोशन से

अगर आप किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करते हैं और लोग इसको पसंद करते हैं, तो फिर आप इसके एफिलिएट लिंक से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी ब्रांड के लिंक को प्रमोट करते हैं, तो फिर आप उससे भी एक अच्छी सी कमाई कर सकते हैं। यह जो कमाई होती हैं वो प्रोमो कोड के जरिए होती हैं। आप अपनी स्टोरी में और पोस्ट ने प्रोमो कोड को लगा सकते हैं अगर कोई फॉलोअर उस प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके साइन अप करता हैं, तो फिर आपकी कमाई होती हैं।

Advertisement

इंस्टाग्राम के शॉपिंग पेज से कमाई

अगर कोई व्यक्ति हैं जो एक इंस्ट्राग्राम पेज बनाता हैं और अपना ईकॉमर्स स्टोर को शुरू करता हैं, तो फिर वो इसके जरिए खुद के बिजनेस को प्रमोट कर सकता हैं और अगर कस्टमर्स को आपका प्रोडक्ट बेहतर लगता हैं, तो फिर वो वहां पर क्लिक कर वहीं से ऑनलाइन ऑर्डर कर देगा।

Advertisement