Richest indian Person in Malaysia: मलेशिया में सबसे अमीर भारतीय शख्स और बिजनेसमैन अनंदा कृष्णन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इनकी कुल संपत्ति 438,792 करोड़ रुपये हैं. वही इनके पास तीन प्राइवेट सेटेलाइट है. चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Advertisement

अनंदा कृष्णन आज मलेशिया में रहने वाले सबसे अमीर भारतीयों में एक है. इनकी अमीरी देख आप भी हैरान रहे जाएंगे. फोर्ब्स के अनुसार अनंदा की नेट वर्थ $5.2 बिलियन में है. वहीं ऐसा भी कहा जाता है की ये आज दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में 624वें स्थान पर है.

Advertisement

कैसा बने इतने बड़े बिजनेसमैन?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अनंदा ने हावर्ड बिजनेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. वहीं साल 1980 के समय उन्होंने लाइव एड कॉन्सर्ट से अपनी करियर की शुरुआत की थी. इस कार्यक्रम के तहत वे अपना नाम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाने से सफल रहें.

इसके बाद साल 1990 में उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में भी कई बिजनेस की शुरुआत की. उन्होंने टेलीकॉम इंडस्ट्री में मैक्सिस कम्युनिकेशन्स, मीसैट ब्रॉडकास्ट नेटवर्क सिस्टम्स और एसईएस वर्ल्ड स्काइज जैसे करोबार शुरू किए थे.

Advertisement

टेलीकॉम सेक्टर में बिजनेस शुरू करने के बाद वे मलेशिया में ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया में फेमस हो गए.

वहीं आपको बता देंं कि अनंदा ने भारत के भी कुछ इलाकों में निवेश किया है. उन्होंने दक्षिण भआरत के कुछ एरिया में अपना कारोबार शुरू किया है. उनकी कंपनी एयरसेल ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में लगभग7 बिलियन निवेश किए हैं.

Advertisement

अनंदा का बिजनेस आज कई इलाकों में फैला है. उनका मीडिया सेक्टर में बड़ी प्रमुख कंपनी एस्ट्रो मलेशिया होल्डिंग्स है. वहीं मलेशिया की बड़ी निवेश कंपनी यूएसए टैगस भी अनंदा द्वारा मैनेज किया जाता है. वहीं वे समाज के सुधार के लिए काफी बार दान भी करते है.