नई दिल्ली, जुलाई 11। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने की तैयारी में हैं तो हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे। इसमें महीने भर में आराम से 240000 रुपये कमा सकते हैं। यह बिजनेस कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस है। मक्के के बारे में हम सभी जानते ही हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते में किया जाता है। यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए, जहां पर इसका प्लांट लगा सकें। इसके अलावा स्टोरेज के लिए भी जगह की जरूरत होती है। आपके पास कुल 2000 से 2500 स्क्वॉयर फिट जगह होनी चाहिए। इस व्यापार में इस्तेमाल होने वाली इन मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ मक्के से बनने वाले कॉर्न फ्लेक्स बनाने के लिए ही नहीं होता, बल्कि गेहूं और चावल के फ्लेक्स बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

कितना होगा इन्वेस्टमेंट ?

यदि पैसे लगाने की बात की जाए तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप छोटे लेवल पर व्यापार शुरू करना चाहते हैं या बड़े लेवल पर। शुरुआत में इस व्यापार के लिए कम से कम 5 से 7 लाख तक का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

Advertisement
सरकार भी करेगी सहायता

सरकार की ओर से मुद्रा लोन योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत सरकार स्टार्ट अप व्यापार करने वालों को करीब 90 प्रतिशत तक के लोन की सुविधा मुहैया कराती है। यदि आप 50000 रुपये में व्यापार शुरू करते हैं तो आपको शुरुआत में सिर्फ 50,000 रुपये लगाने होंगे बाकी रुपया सरकार की तरफ से लोन के रूप में मिल जाएगा।

लाभ कितना होगा ?

एक किलो कॉर्न फ्लेक्स बनाने की लागत करीब 30 रुपये आती है और मार्केट में 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से बेच सकते है। यदि आप 200 किलो कॉर्न फ्लेक्स का एक दिन में बिक्री करते हैं तब आपका लाभ करीब 8000 रुपये हो जाएगा। वहीं, अगर महीने का आंकड़ा निकाले तो आपकी 240,000 रुपये तक की कमाई होगी।